

केवटी, देशज टाइम्स। शनिवार को केवटी प्रखंड की ननौरा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ननौरा स्थित अमृत सरोवर, भिंडे पर मुखिया रंजुला देवी की अध्यक्षता में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रभारी डीएम सह डीडीसी प्रतिभा रानी ने आम जनता से रुबरू होकर उनसे सीधा संवाद किया।
वहीं उन्होंने जनहित में चलाई जा रही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जनसंवाद कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत रूप से चर्चा की। कहा कि सरकार की ओर से संचालित सभी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और इसका समुचित लाभ आम लोगों को दिलवाना ही मुख्य उद्देश्य हैं।
कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है। राज्य सरकार उर्जा श्रोत के सिमीत संसाधन को ध्यान में रखकर सौर ऊर्जा के दिशा में काम कर रही है।
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी वार्डों में सोलर लाइट लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान पार्ट-1 के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त किया गया है। अब स्वच्छ बिहार अभियान पार्ट -2 के तहत स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव एवं स्वस्थ्य गांव के अन्तर्गत गांवों को कचरा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।
इसके लिए सभी परिवारों को सुखा तथा गिला कचरा को अलग – अलग रखने के लिए एक एक हरा एवं नीला डस्टबिन दिया जाता है। इन कचरों को संग्रहित कर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई पर लाकर उसे वैज्ञानिक तरीके निष्पादित किया जाता है।
प्रभारी डीएम सह डीडीसी ने कहा कि गांव कचरा मुक्त होने से विभिन्न बीमारियों से बचाव होता है। कचरे के सड़ने से उससे दुर्गंध आती है। इससे जहरीली गैस निकलती है। जो स्वास्थ्य के लिए घातक है। इसके लिए जन भागीदारी की आवश्यकता है।
हम सभी को मिलकर अपने गांव को साफ एवं स्वच्छ रखना चाहिए। जन संपर्क उप निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता ने राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए गांव के विकास के लिए सरकार की सात निश्चय योजना पार्ट -1 एवं 2 जल जीवन हरियाली,
बिहार सेवा का अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना,बिहार स्टार्ट अप योजना, बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन (वस्त्र एवं चर्म) नीति, मद्य निषेध अभियान,बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के संबंध में लोगों को जानकारी दी।
उन्होंने बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाएं, बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना तथा शताब्दी योजना के संबंध में जानकारी देते हुए सभी संबंधित निर्माण मजदूरों को अपना लेबर कार्ड बनाने का अपील किया।समाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक नेहा कुमारी ने समाज कल्याण विभाग के विभिन्न पेंशन योजना,संबल योजना का जानकारी दी।
सीएस डा. अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष योजना के तहत असाध्य रोगों के लिए दिए जाने वाले आर्थिक मदद के लिए विहित प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया। साथ ही जननी बाल सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना,टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के जानकारी दी।
जिला कृषि पदाधिकारी विपिन बिहारी सिन्हा ने मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले बीज के साथ – साथ कृषि यंत्रीकरण के अंतर्गत 108 प्रकार के कृषि यंत्र पर मिलने वाले अनुदान एवं पुआल मेनेजमेंट के बारे में जानकारी दिया।
पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण तथा इसके अन्तर्गत ग्राम पंचायत की भूमिका और गांव के विकास से संबंधित जानकारी दी।
अपर समाहर्ता राजेश झा राजा ने कहा कि अब लोगों को जमीन के राजस्व रसीद कटाने, दाखिल खारिज कराने, जमाबंदी एवं खतियान के नया एवं मूल नंबर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो गया है। लोगों को अंचल कार्यालय या राजस्व कर्मचारी के यहां चक्कर लगाने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
साबिक और हाल खतियान को प्राप्त करने के लिए अब ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने जमाबंदी को आधार से जोड़ने का अपील किया।
जीविका की डीपीएम डा. ऋचा गार्गी ने जीविका दीदी के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला कल्याण पदाधिकारी मो. असलम ने कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं व जिला उद्यान पदाधिकारी नीरज कुमार झा ने कृषि आधारित बागवानी संबंधित योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप जानकारी देते हुए इससे लाभ उठाने की अपील की।
वहीं डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) सह केवटी के प्रभारी बीईओ नवीन कुमार ठाकुर ने छात्र-छात्राओं के हित में चलाई जा रही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
इस दौरान मिथिला के परंपरा के अनुसार प्रमुख सोनी देवी ने प्रभारी डीएम सह डीडीसी को पाग चादर व मिथिला पेंटिंग व उप प्रमुख धर्मशीला देवी ने सीएस को एवं मुखिया रंजूला देवी ने अपर समाहर्ता को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. सुधेन्दु कुमार, बीडीओ रूखसार, बीपीआरओ जय प्रकाश मंडल, सीडीपीओ प्रिती कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. निर्मल कुमार लाल , मनरेगा के पीओ अमित वर्मा, पशुपालन पदाधिकारी डा. रमेश प्रसाद रमण, जीविका के बीपीएम मंतोष कुमार, बीसी अरविंद पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
इससे पूर्व सूचना जनसंपर्क इकाई, दरभंगा के तत्वावधान में कलाकुंज के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दिया। वहीं अधिकारियों ने जीविका दीदी रीना कुमारी, दिव्यंजन विक्रांत कुमार यादव व वृद्धजन सोनमी देवी से फीडबैक लिया।
इधर, स्वच्छता पर्यवेक्षक मो. इस्माईल ने प्रखंडाधीन पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर युक्त सात सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रभारी डीएम सह डीडीसी को सौंपा। विधि व्यवस्था का कमान केवटी थानाध्यक्ष रानी कुमारी स्वयं सभाल रखीं थीं।



