spot_img

Darbhanga में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रभारी डीएम प्रतिभा रानी ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, किया रवाना

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी द्वारा दरभंगा, समाहरणालय परिसर से स्कूली छात्राओं के एक समूह को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के अवसर पर साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Advertisement -

उक्त साईकिल रैली समारोह में प्लस 2 एम.एल एकेडमी एवं एल.आर. गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने साईकिल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संबंधित तख्ती के साथ नारा लगाते हुए रैली का आगाज़ किया।

- Advertisement -

इसके साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार के सामने दरभंगा सदर एवं बहेड़ी के महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लोगो(Logo) का रंगोली बनाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर में 'लिंग त्रुटि' | ये क्या हो रहा है? 6 महीने से बोर्ड पर गलत नाम, दुर्गा पूजा में भी अंधेरा!

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम के सहयोग से जिले में बालिकाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा एवं सर्वागीण विकास हेतु इस साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। वर्ष- 2023 के अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का थीम – “बिहार बालिकाओं के मान को बढ़ाने की दिशा में” हेतु मनाया जा रहा है।

उक्त अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि जीवन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए उनका सशक्तिकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन लड़कियों के अधिकारों और दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों को पहचानने के लिए मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में दहशत: कमतौल के दो गांवों में महिलाओं पर जानलेवा हमला,घर में घुसकर बेटी से मंगलसूत्र -पैसे लूटे

साथ ही लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और लड़कियों के सशक्तिकरण और उनके मानवाधिकारों की पूर्ति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करता है।

महिला एवं बाल विकास निगम के निदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रत्येक जिले में 11 एवं 12 अक्टूबर को मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत दरभंगा जिला में प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा साईकिल रैली को रवाना कर किया गया। इसके साथ ही साईकिल रैली का आयोजन दरभंगा जिले के सदर, मनीगाछी, बहादुरपुर एवं सिंहवाडा प्रखण्ड में भी आयोजित किया गया।

उक्त रैली समारोह के उपरान्त सभी छात्राओं को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में महिला मुद्दों पर आधारित हिंदी फिल्म “दंगल” प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। वहीं प्लस 2 एम.एल एकेडमी स्कूल में जीविका दीदी द्वारा निर्मित सैनेटरी नैपकीन का वितरण वन स्टॉप सेन्टर के केन्द्र प्रशासक अजमातुन निशा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा का ज्ञान मंदिर बना 'गोदाम'! लाइब्रेरी में किताबों की जगह रखी जाती हैं EVM | अब नायक ने रख दी बड़ी डिमांड

जिला प्रशासन के इस सहयोगात्मक प्रयास “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” (बीबीबीपी) के लक्षित समूहों जैसे – स्कूली बच्चों और कॉलेज की लड़कियों, विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह, किशोर लड़कियाँ और लड़के, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को सन्देश पहुँचेगा।इसका उद्देश्य महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम को और बढ़ावा देना है।

उक्त अवसर पर उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, जिला मिशन समन्वयक (DHEW) ऋषि कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट गोविन्द कुमार,महिला SI मुन्नी कुमारी के साथ-साथ सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सामाजिक कार्यकर्ता (महिला कोषांग),कन्नू प्रिया, रंजू देवी व महिला पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPS कुंदन कृष्णन ने ठोका 5 करोड़ का नोटिस! बक्सर सांसद सुधाकर सिंह बोले- न माफी मांगूंगा, न आवाज झुकेगी

Bihar Sudhakar Singh: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने वरिष्ठ IPS कुंदन कृष्णन के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे किसी दबाव में झुकेंगे नहीं और न्याय की #BiharPolitics,#SudhakarSingh,#DefamationNotice

Muzaffarpur Crime 11 दिन से लापता बेटी के लिए सड़क पर मां-बाप: मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे जाम|पढ़िए – गुप्त, अहम और सुराग

Muzaffarpur Missing Girl: मुजफ्फरपुर के बोचहां में 11 दिन से लापता छात्रा की बरामदगी न होने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का #MuzaffarpurNews,#BiharCrime,#StudentAbduction

पटना विश्वविद्यालय में PUTA चुनाव का बिगुल बजा! 26 पदों पर 4 नवंबर को पड़ेंगे वोट

PUTA Election: पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (PUTA) चुनाव 2026 की घोषणा हो गई है। 26 पदों के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी आएंगे। नामांकन प्रक्रिया 22 अक्टूबर #PUTAElection,#PatnaUniversity,#BiharNews

Darbhanga Crime पटना से घर लौटे तो उड़ गई होश! दरवाजे से गायब मिली अपाची बाइक

Jale Bike Theft: जाले के दीघोपट्टी गांव में पटना में कार्यरत एक वाहन चालक की अपाची बाइक घर के दरवाजे से चोरी हो गई। पांच अक्टूबर को बाइक खड़ी कर वह पटना गए थे, 10 अक्टूबर को लौट #JaleBikeTheft,#BiharCrime,#DighopattiNews