spot_img

Darbhanga News: 5-6 लोगों ने सरेआम कर दी अधिवक्ता की पिटाई, जमीनी विवाद से जुड़ा बड़ा मामला, पढ़ें पूरी Report!

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

प्रभाष रंजन, दरभंगा। जमीनी विवाद को लेकर अधिवक्ता महेश प्रसाद पर हमला करने के आरोप में लहेरियासराय थाना पुलिस ने अधिवक्ता करण कपूर को लहेरियासराय टावर चौक से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि करण कपूर और उर्दू बाजार, राम जानकी मंदिर के पास की रहने वाली पार्वती देवी के बीच जमीनी विवाद का मामला दरभंगा व्यवहार न्यायालय में चल रहा है।

- Advertisement -

विवाद का कारण –

पार्वती देवी के पक्ष में जमीनी विवाद का केस अधिवक्ता महेश प्रसाद देख रहे हैं। करण कपूर ने कई बार महेश प्रसाद को धमकाया था कि वह अदालत में पार्वती देवी का पक्ष न रखें। महेश प्रसाद ने बताया कि वह पार्वती देवी के क्लाइंट हैं, और उनका पक्ष रखना उनका कर्तव्य है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

करण कपूर ने चार-पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर अधिवक्ता महेश प्रसाद की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के संबंध में महेश प्रसाद ने थाना कांड संख्या 435 के तहत 13 अगस्त 2024 को मामला दर्ज कराया था। महेश प्रसाद पिछले 25 वर्षों से न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: एक महीने में 110 शराबियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए पूरा मामला

पुलिस की कार्रवाई – थानाध्यक्ष ने बताया कि करण कपूर के खिलाफ चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।