spot_img

सावधान! Singhwara में KYC Update के बहाने महिला से 49 हजार की ठगी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। सावधान! Singhwara में KYC Update के बहाने महिला से 49 हजार की ठगी| सिंहवाड़ा के भरवाड़ा में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर महिला से 49 हजार रुपए की ठगी हुई है। ठगी के बाद अपराधी वहां से फरार हो गया। दरअसल, नगर पंचायत भरवाड़ा में महिला से केवाईसी के नाम पर 49 हजार की बतौर लूट हुई है।

- Advertisement -

पंजाब नेशनल बैंक के बाहर महिला से ठगी

पंजाब नेशनल बैंक के बाहर महिला से ठगी के बाद सिंहवाड़ा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। महिला ने इसमें थैले की अदला-बदली कर ठग की ओर से 49 हजार रुपए उड़ा लेने की FIR दर्ज कराई है।

- Advertisement -

पिपरा के मुन्ना सिंह की पत्नी रेणु देवी के साथ

नगर पंचायत भरवाड़ा (सिंहवाड़ा) में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बाहर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। पिपरा के वार्ड 10 निवासी मुन्ना सिंह की पत्नी रेणु देवी के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने केवाईसी (KYC) अपडेट करने के बहाने 49 हजार रुपये की ठगी कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

केवाईसी अपडेट के बहाने किया झांसा

पीड़िता रेणु देवी बैंक में किसी कार्य से आई थीं। उसी दौरान एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और कहा कि केवाईसी अपडेट कराना जरूरी है। उसने महिला को विश्वास दिलाया कि उसके पास दो-तीन लाख रुपये का थैला है। इसके बाद ठग ने चालाकी से रेणु देवी का थैला लेकर अपना थैला पकड़ने को कहा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: प्राणलेवा हमला और लूट के आरोपियों की जमानत रद्द, अब सिर्फ हाईकोर्ट ही सहारा!

मौका मिलते ही ठग हुआ फरार

जैसे ही रेणु देवी ने थैला पकड़ा, ठग असली थैले में रखे 49 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। महिला जब ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

पुलिस को दी गई सूचना, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बैंक कर्मियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन तब तक ठग भाग चुका था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Ganja Seize दरभंगा में पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की 'मौत', कार से हो रही थी सप्लाई; दो अंतरजिला तस्कर दबोचे गए

प्राथमिकी दर्ज, कार्रवाई जारी

पीड़िता ने सिंहवाड़ा थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बताया कि मामले की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस #BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews