प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा जिले में एक बड़ा साइबर अपराध (Cyber Crime) सामने आया है, जिसमें फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से पैसे की मांग की जा रही थी। इस मामले में साइबर थाना, दरभंगा ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सोशल मीडिया से सामने आया मामला
साइबर थाना को आज सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दर्ज प्राथमिकी के वादियों को कॉल कर पैसे की मांग की जा रही है।- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
IND vs NZ न्यूजीलैंड वनडे में टीम इंडिया की ‘शुभ’ शुरुआत | भारत ने 5 विकेट से धोया! कोहली का तूफान, अर्शदीप का कहर2
अमेरिका में बड़ा उलटफेर: ट्रंप की पार्टी को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का कब्जा! | पढ़िए – क्या क्या डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देंगे?3
समस्तीपुर में बबाल: पैसे लेने गया युवक बुलेट समेत गायब| फिर मिली लाश |हत्या की आशंका ! फूटा गुस्सा! रोसड़ा-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग पर आगजनी4
तबादला और त्यागपत्र | 4 दिन में ही SP ने फेंक दिया इस्तीफा! जहरीली शराब कांड के बाद ट्रांसफर से थी इतनी नाराजगी? | पढ़िए – कौन हैं IPS अनुराग सुजानिया?5
Bhojpur Double Murder भोजपुर में मां-बेटे की बेरहमी से कत्ल! घर में सोते वक्त गला रेता – हथौड़ी से डबल मर्डर6
Nepal Border News नेपाल सीमा पर 90 लाख की मर्सिडीज लावारिस! गुजरात नंबर प्लेट वाली कार |खाली जमीन पर हाई-प्रोफाइल रहस्यवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष और पु०नि० पंकज कुमार ने मामले की जांच की।
- Advertisement -
जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
जांच में सामने आया कि कई वादियों के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से
खुद को पुलिसकर्मी बताकर पैसे मांगे गए।पुलिस का नकली मार्का और पहचान का दुरुपयोग कर यह ठगी की गई थी।
राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, बिहार (SCRB Bihar) द्वारा न्यायालय के आदेश पर
पोर्टल पर अपलोड की गई FIR से वादियों के मोबाइल नंबर निकाले गए।
FIR दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
यह ठगी न केवल आम जनता को निशाना बना रही है, बल्कि पुलिस की छवि भी धूमिल कर रही है।
सावधान रहें! साइबर अपराध से बचाव जरूरी
कोई भी व्यक्ति अगर इस तरह की फर्जी कॉल या व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त करता है तो
तुरंत निम्नलिखित माध्यमों पर शिकायत करें:Helpline Number: 1930
Online शिकायत: www.cybercrime.gov.in
नजदीकी थाना में संपर्क करें।
मुख्य बिंदु —
फर्जी पुलिस बनकर व्हाट्सएप कॉल से मांगे जा रहे पैसे
FIR पोर्टल से वादियों की जानकारी लेकर की जा रही ठगी
साइबर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश








