
दरभंगा, देशज टाइम्स। वाणिज्य कर आयुक्त-सह-सचिव बिहार, पटना के निदेशानुसार मे.हिंदुस्तान स्टील एंड संस GSTN-10ADGPD6674G1ZV, भगत सिंह चौक, लालबाग, दरभंगा के विरुद्ध आज वाणिज्य कर विभाग दरभंगा अंचल, दरभंगा एवं अन्वेषण ब्यूरो, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के पदाधिकारियों के संयुक्त दल की ओर से निरीक्षण और जांच की कार्रवाई की गयी।
व्यवसायी की ओर से माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत् निबंधन के पश्चात् 100 प्रतिशत ITC का उपभोग किया जा रहा था। अर्थात खरीद पर चुकाए गए कर का सामंजन कर ही देयता का मिनहा किया जा रहा थाद्ध व्यवसायी अपने ओर से किसी भी प्रकार का Cash भुगतान नहीं कर रहा था।
व्यवसायी को कई बार कर भुगतान करने के लिए विभाग की ओर से संम्पर्क कर सूचना दी जा रही थी, परन्तु व्यवसायी की ओर से SGST Cash (नगद) का भुगतान फिर भी नहीं किया गया।
निरीक्षण के क्रम में बड़े पैमाने पर अनियमितता पायी गयी, जिसमें लाखों रूपए की कर चोरी की संभावना है। निरीक्षण दल में वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों संजय कुमार, राज्य कर सहायक आयुक्त, दरभंगा अंचल, दरभंगा,सरिता कुमारी, राज्य कर सहायक आयुक्त, अन्वेषण व्यूरो, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा एवं राज किशोर साह, राज्य कर सहायक आयुक्त, अन्वेषण व्यूरो, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा शामिल है।
इनके समक्ष व्यवसायी की ओर से उपलब्ध कराये गये कागजातों एवं गोदामों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
व्यवसायी द्वारा कोई कागजात उपस्थापित नहीं किया गया फलतः मालों को जब्त किया जा रहा है। एक अवसर कागजातों को दिखाने का दिया जाएगा। इसके पश्चात् कर एवं शास्ति की कार्रवाई की जायेगी।
जानकारी के अनुसार, वाणिज्य कर विभाग, दरभंगा द्वारा पिछले सप्ताह मे. अजन्ता बूट हाउस एवं जनता बूट हाउस लालबाग, दरभंगा का दो दिनों तक निरीक्षण/छापेमारी की गयी थी, जिसमें पैमाने पर कर चोरी का मामला पकड़ा गया।
विभाग की ओर से कर शास्ति का भुगतान हेतु आदेश पारित किया जा रहा है, उसी कड़ी में आज निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहने की संभावना है। कर चोरी करने वालें के विरूद्ध वाणिज्य कर विभाग की पैनी नजर है।
राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन), दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा एसएन शर्मा एवं राज्य कर संयुक्त आयुक्त (प्रभारी),दरभंगा अंचल, दरभंगा देवानंद शर्मा ने बताया कर चोरी करने वाले व्यवसायी के विरूद्ध विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।





You must be logged in to post a comment.