बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा साहित्य रत्न स्व. अनूप लाल मंडल की 128वीं जयंती पर आज बेनीपुर अनुमंडल के हावी भौआर में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम में सांसद दिलेश्वर कामत समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यक्रम में जनता के बीच बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा केंद्र सरकार पर अलग अलग मुद्दे को लेकर हमला करते देखे जा रहे है।
उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार में बाढ़ की विभीषिका का दोषी केंद्र को बताते हुए जमकर हमला किया और कहा कि नेपाल में बनने वाले कोसी हाई डैम का डीपीआर 19 साल में आजतक नहीं बन पाया। जिससे प्रतिवर्ष बिहार में बाढ़ से तबाही मचती है।
वही अपने संबोधन भाषण में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बाढ़ उत्तर बिहार सहित मिथिला और कोशी इलाके को तबाह कर देती है। अगर इस समस्या का निदान हो गया तो मिथिला और उत्तर बिहार के लोगो को हाथ पकड़ने वाला देश का कोई राज्य नही होगा।
बिहार सरकार इन इलाकों में विकास का सभी काम कर दिया है। लेकिन नेपाल में कोसी हाई डैम बनना है 2004 से डीपीआर केंद्र सरकार बना रही है।
लेकिन 19 साल में एक डीपीआर नही बना सकी है।मंत्री ने केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा की यहां के लोग देश के नागरिक नहीं है क्या यहां के लोग वोट नहीं देते है क्या ।यहां से जनप्रतिनिधि चुनकर नही भेजते है।
सोचिए 19 साल से डीपीआर नहीं बना कोई नेपाल से बात तक करने को तैयार नहीं है।बिहार सरकार लगातार मुद्दा उठाते रहता है केंद्र सरकार से की हाई डैम बन जाएगा तो सिंचाई का पानी आएगा।
बाढ़ की समस्या का निदान हो जाएगा।वही मंत्री ने कहा की दस साल का यदि जल संसाधन विभाग का हिसाब दूं तो हजारों करोड़ रुपया बिहार का बाढ़ पर खर्च होता है।बाढ़ आने के बाद संसाधन और सड़कों को सही करने में।