दरभंगा, देशज टाइम्स टीम। दरभंगा में जगह जगह लोगों ने किया योग को आत्मसात, कहा-योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः। बिरौल में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन नई दिल्ली एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में नवम् अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बिरौल अनुमंडल के विभिन्न जगहों पर भव्य रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ.राजेश कुमार,सदस्य जिला योग समिति,जिला स्वास्थ्य समिति दरभंगा की ओर से किया गया।
इस मौके पर योग भारत की अमूल्य एवं भव्य विरासत के साथ साथ पहचान पर विस्तार से चर्चा की गई। भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।योग जीवन के सभी स्तरों को उन्नत बनाने में कारगर है।
इस दौरान डॉ.राजेश ने उपस्थित लोगों के बीच सूक्ष्म व्यायाम,तारासन,भुजंगासन,बज्र आसन, सूर्य नमस्कार, अनुलोमविलोम, भस्त्
बताया।लोगों ने काफी उत्साह से विगत सालों के अपेक्षा अधिक संख्या में भाग लिया।यह इस बात का प्रमाण है की अब योग आम जनों की जीवन शैली में शामिल हो रहा है। यह बेहतर संकेत है।योग दिवस बिरौल के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में मनाया गया।
कमतौल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कमतौल अहियारी नगर पंचायत स्थित प्लस टू जेएम उच्च विद्यालय कमतौल के खेल मैदान में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में स्कुली बच्चों से लेकर स्थानीय आम ग्रामीण ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं एक दूसरे को योग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक जीवेश कुमार भी भाजपाई कार्यकर्ताओ के साथ शामिल हुए। मौके पर विधायक ने कहा कि योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। योग एक चमत्कारी औषधि है एवं इससे ऊर्जा संरक्षित होता है।
यह हमारे ऋषि मुनियों की पद्धति है। करिए योग रहिए निरोग का संदेश देते हुए विधायक ने कहा यह हमारे प्रधानमंत्री का नारा है। इस संदेश का आज पूरी दुनियां के 190 से अधिक देशों में फैल चुका है।
योग दुनिया को भारत के द्वारा दिया गया अनमोल धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने स्वयं योग कीजिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
घनश्यामपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत राज पुनहद के कार्तिक गणेश खेल मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन मुखिया संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्य योग प्रशिक्षक रामवृक्ष बजरंगी ने मानव के जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न एवं चिंतन सही दिशा में किया जाता है। वहीं योगों की जीवन शैली अपना कर जीवन स्वभाव एवं विचार को हम सात्विक बनाकर समाज में समरस हो जाते हैं।
यही मानव जीवन का मूल उद्देश्य है। योग प्रशिक्षक ने आसन की विभिन्न मुद्राओं व वज्रासन, वृक्षासन, कपालभाति, धर्मपुरी, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास छात्र-छात्राओं,
स्वयंसेवक एवं ग्राम स्वच्छता अभियान से जुड़े स्वास्थ कर्मियों को योग करने का संकल्प दिलाया। इसमें रविंद्र कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, कन्हैया कुमार सिंह, कुश कुमार सिंह, लक्ष्मी देवी आदि ने भाग लिया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 21 जून, 2023 को ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ (Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam) थीम के तहत उत्साहपूर्वक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इस सुअवसर पर सुबह 8 बजे संस्थान भवन के प्रवेश द्वारा के पास एक घंटे के योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें वैज्ञानिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक संवर्ग के लगभग 70 कर्मियों ने भाग लिया।
संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने सत्र को संबोधित करते हुए बताया कि इस दुनिया में स्वास्थ्य से बढ़कर दूसरा कोई धन नहीं है।
उन्होंने बताया कि योग करने से हमें आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है तथा इससे सभी प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक परेशानियां दूर होती है।
योग से हमारा मस्तिष्क एकाग्रचित होकर काम करता है तथा हमारे मन में अच्छे विचारों का निवास होता है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ, लचीला तथा शक्तिशाली भी बनाए रखता है। इस दौरान डॉ. उपाध्याय ने कई महत्त्वपूर्ण योगासन किए एवं एवं सभी कर्मियों को योगाभ्यास करवाया।
‘स्वस्थ तन और स्वस्थ मन’ पर डॉ. उपाध्याय ने स्वरचित कविता पाठ किया। इसके साथ ही योग सत्र का समापन हुआ।