spot_img

Darbhanga News|Ghanshyampur News| ससुराल में घुसकर दामाद ने की जमकर लूटपाट, सुसरालवालों को बनाया कमरे में बंधक, जमकर कैश, जेवर लूटे, विरोध करने पर पत्नी को पीटा, हाथ तोड़े

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Ghanshyampur News| रामचंद्र ने ससुराल में अपने गुर्गों के साथ पहुंचकर जमकर तांडव मचाया है। ससुराल में घुसकर दामाद ने जमकर लूटपाट को अंजाम दिया है। सुसराल वालों (In Darbhanga, Ramchandra beat his wife and looted her in-laws house) को कमरे में बंधक बनाकर जमकर कैश, जेवर लूट लिए। सूटकेश में भरकर चलते बने।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News|Ghanshyampur News| मायके में रह रही पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो दरिंदे पति रामचंद्र यादव ने

वहीं, मायके में रह रही पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो दरिंदे पति रामचंद्र यादव ने अपनी पत्नी को भी जमकर पीटा।उसके हाथ तोड़ दिए। परिजनों को कमरे में बंद कर जमकर लूटपाट करते वहां से निकल गए। बाद में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हाथ पर प्लास्टर कर दिया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तहकीकात चल रही है। वहीं, सुसराल में घुस कर पत्नी के साथ जमकर पिटाई और लूटपाट की इस वारदात से पूरा इलाका सन्न है। जहां…,

- Advertisement -

Darbhanga News|Ghanshyampur News| वारदात घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के नीमा गांव का है

जानकारी के अनुसार, वारदात घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के नीमा गांव का है। यहां अपने  मायके उषा देवी के घर में रामचंद्र यादव की पत्नी रेखा देवी रह रही थी। यहीं पहुंचकर अपने गुर्गों के साथ पति राम चंद्र यादव ने जमकर पत्नी की पिटाई कर दी। घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

Darbhanga News|Ghanshyampur News| ससुराल में उस दौरान हमला बोला जब सभी लोग रात का खाना खाकर सो गए थे

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, रामचंद्र यादव ने अपने ससुराल में उस दौरान हमला बोला जब सभी लोग रात का खाना खाकर सो गए थे। देर रात करीब एक बजे अचानक रामचंद्र यादव, लखन यादव, नवीन यादव ससुराल आ धमका। सभी ने उषा देवी के घर में घुसकर हमला कर दिया।

Darbhanga News|Ghanshyampur News| एक कमरे में सभी को बंधक बना लिया। घर में रखे सोने, चांदी के जेवर और पचास हजार कैश…सूटकेस में भरा चलता बना

एक कमरे में सभी को बंधक बना लिया। वहीं, घर में रखे सोने के जेवर, चांदी के जेवर और नकद पचास हजार कैश एक सूटकेस में भरकर वहां से भागने लगे। जब, इसका विरोध पत्नी रेखा देवी ने किया तो रामचंद्र यादव ने जमकर उसकी पिटाई कर समान लेकर भाग गए।

Darbhanga News|Ghanshyampur News| थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया

वहीं, सुबह स्थानीय लोगों ने रेखा देवी को इलाज के लिए पीएचसी किरतपुर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ टूटने की बात कही। हाथ पर प्लास्टर कर दिया। वही गृहस्वामी ने घनश्यामपुर थाना में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया, उक्त हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही तीनों गिरफ्तार कर लिए जाएंगें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar