back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 15, 2025

Darbhanga के बिरौल में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, पत्नी से झगड़ा कर घर से निकला था कृष्ण मोहन

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के पघारी गांव में शुक्रवार की रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

- Advertisement - Advertisement

मृतक की पहचान गणेश साहू के 30 वर्षीय पुत्र कृष्ण मोहन साहू के रूप में की गई है।

- Advertisement - Advertisement

रात में पत्नी से विवाद के बाद निकला था घर से

मृतक के पिता गणेश साहू ने बताया कि कृष्ण मोहन का इलाज समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उसने पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर छोड़ दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga School Wall Collapse: कमतौल में स्कूल की जर्जर दीवार बनी मासूम की कब्र, 5 साल के बच्चे की दबकर मौत

करीब 1:30 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि वार्ड नंबर 9 स्थित पानी टंकी के स्टोर रूम में एक लाश पड़ी है।
पहचान करने पर वह उनका पुत्र कृष्ण मोहन निकला।

ग्रामीणों ने चोर समझ कर किया पीछा

ग्रामीणों के अनुसार, कृष्ण मोहन मानसिक रूप से अस्वस्थ था और रात में एक घर में घुस गया। लोगों ने उसे चोर समझकर पीछा किया, जिसके बाद वह तालाब पार कर पानी टंकी के स्टोर रूम में जा घुसा।

वहीं बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रमणि अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक के पिता गणेश साहू के फर्द बयान पर यूडीसी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: जाले में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Navodaya Vidyalaya Exam: मधुबनी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, हजारों छात्रों ने आजमाया भाग्य

Navodaya Vidyalaya Exam: ज्ञान के कुरुक्षेत्र में जब भविष्य की बिसात बिछती है, तब...

स्वादिष्ट Churma Laddu Recipe: घर पर बनाएं राजस्थानी स्वाद का मीठा जादू

Churma Laddu Recipe: मीठा खाने का मन हो और कुछ ऐसा मिल जाए जो...

Jehanabad Waterlogging: हुलासगंज बाजार में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कब जागेगा प्रशासन?

Jehanabad Waterlogging: कभी-कभी विकास की धारा इतनी धीमी हो जाती है कि वह खुद...

Madhubani News: फेंट पंचायत में बीडीओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

Madhubani News: जहां विकास की किरणें हर कोने में पहुंचनी चाहिए, वहीं व्यवस्था की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें