बिरौल कांड: बिरौल में मुखिया पति की दबंगई! 7 साल की बच्ची को बीच सड़क पर पटककर पीटा। पंचायत में सनसनी: मुखिया पति पर बच्ची और उसकी मां से मारपीट का आरोप। बिरौल में खौफ का माहौल —मुखिया पति पर परिवार को पीटकर लोकलज्जा भंग करने का केस। 7 वर्षीय बच्ची के साथ बेरहमी, मुखिया पति और पत्नी पर गंभीर आरोप। मुखिया पति गणेश पासवान ने कहा-आरोप निराधार@आरती शंकर बिरौल देशज टाइम्स दरभंगा।
बच्ची को सड़क पर पटककर किया लहूलुहान
बिरौल कांड: बच्ची और मां से मारपीट, ग्रामीणों की भीड़ ने बचाया। पंचायत विवाद में मासूम घायल! मुखिया पति के खिलाफ केस दर्ज का आवेदन। बिरौल में दबंग मुखिया पति? बच्ची-पत्नी से मारपीट का मामला थाने पहुंचा। परिवार ने लगाए गंभीर आरोप: मुखिया पति ने रची साजिश, बच्ची को सड़क पर पटककर किया लहूलुहान। थाने में दोनों पक्ष पहुंचे, बच्ची की चोट से आक्रोशित ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
बिरौल में फंसे मुखिया पति, बच्ची, उसकी मां से मारपीट, लोकलज्जा भंग की कोशिश का आरोप
बिरौल, देशज टाइम्स | पोखराम दक्षिणी पंचायत में मुखिया पति पर दबंगई का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष के हरे राम पासवान ने थाना में आवेदन देकर मुखिया पति गणेश पासवान और उनकी पत्नी, मुखिया मालती देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
फूल तोड़ लेने के विवाद में बच्ची पर किया हमला
हरे राम पासवान के अनुसार, उनकी 7 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गणेश पासवान ने षड्यंत्र रचकर बाहरी लोगों को बुलाया और फूल तोड़ लेने का आरोप लगाते हुए बच्ची को बीच सड़क पर पटक दिया।
बच्ची के लहूलुहान हो जाने के बाद पत्नी संजीता देवी जब उसे बचाने पहुंची तो उन्हें भी पीटते हुए घर ले जाकर लोकलज्जा भंग करने का प्रयास किया गया। संजीता देवी के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और किसी तरह उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला।
मुखिया पति गणेश पासवान ने क्या कहा
आरोपों पर मुखिया पति गणेश पासवान ने सफाई देते हुए कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उल्टे उनका कहना है कि हरे राम पासवान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मुखिया पर हमला किया।
थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया
थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों से आवेदन मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है और जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।