back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के Kusheshwarsthan अकोनमा में घर की चुल्हें ने उड़ाई चिंगारी, 3 घर जलकर राख

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। रविवार को अग्निदेव का कहर अंचल क्षेत्र के चिगरी सिमराहा पंचायत के अकोनमा गांव पर टूट पड़ा। बीच दोपहर लगी इस भीषण आग में तीन घर जलकर स्वाहा हो गए। वहीं, भारी नुकसान हुआ है।

- Advertisement -

आग से कई मवेशी भी झुलस गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग घर के चुल्हें में खाना बनाने के दौरान उड़ी चिंगारी से लगी जिसके बाद देखते ही देखते कई घरों को लपेटे में ले लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आग की भयावहता को देखते ही ग्रामीण एकजुट हुए और तत्काल लोगों ने आग बुझाने की कवायद तेज कर दी वर्ना कई और घरों को आग लपेटे में ले लेता।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: DM Kaushal Kumar की जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, 3 दर्जन मामलों पर ऑन-स्पॉट एक्शन, भूमि विवाद के मुद्दे छाए रहे

अगलगी की इस घटना में दो भैंस बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

ग्रामीणों ने देशज टाइम्स को बताया कि गांव के ठको यादव के घर में खाना बना रहा था। इसी दौरान आग की चिंगारी भड़की जो देखते ही देखते भयावह हो गई। इसके बाद आग की लपटों ने राजेश यादव और निकेश यादव के घर को अपनी चपेट में ले लिया। जबतक लोग कुछ कर सकते आग भयावह हो चुकी थी।द

आग की लपेट देख कर मौके पर ग्रामीण पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तब तक तीनों घर और उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गया।

इस घटना में ठको यादव के दो भैंस भी बुरी तरह झुलस गया है। ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाब हुए। घटना की सूचना अंचल अधिकारी को दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सेंट्रल बैंक ने दरभंगा में खोला अपना खजाना, 3400 समूहों को बांटा 26 करोड़ का लोन, खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

सीओ कासिफ नवाज ने देशज टाइम्स को बताया कि राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का खतरा!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान...

Esha Deol News: एयरपोर्ट पर कूल लुक में जलवा बिखेरती दिखीं Esha Deol, आथिया भी परिवार संग हुईं स्पॉट!

Esha Deol News: बॉलीवुड में कब कौन सा सितारा कहां स्पॉट हो जाए, कहना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें