
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटही गांव निवासी शंकर भंडारी की पत्नी गुड़िया देवी ने महिला थाना में आवेदन देकर पति ससुर और सास के विरुद्ध दहेज प्रतारणा को लेकर आवेदन दिया है।
दिए आवेदन में गुड़िया ने कहा है कि उसके पिता एपीएम थाना क्षेत्र के किशुन भंडारी ने दहेज में मोटी रकम के अलावे घरेलू बहूत सामान देकर काफी धूम धाम से उसकी शादी जून 2020 में की थी। गुड़िया का कहना है कि शादी के कुछ ही दिन बाद उसके पति ने मोटरसाइकिल खरीदने के लिये दो लाख रुपए की मांग करने लगे।
इसमें मेरे ससुर और सास का भी उतना ही दबाव था। ये लोग इस कारण अक्सर मारपीट करने लगे। एक दिन तो तीनों ने ऐसा उग्र रूप धारण कर इस तरह मारपीट करने लगे कि मुझे जान बचाकर भागना पड़ा। उसने बताया कि वह मैके आ गयी। गुड़िया ने कहा है कि इसके बावजूद मेरे पिता, मेरे पति और सास-ससुर को समझाने का प्रयास किया। काफी मान मनौव्वल किया फिर मुझे ले जाने या रखने से मना कर दिया। थाना अध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तहकीकात की जा रही है।




