back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा के Kusheshwarsthan में 5 लाख रंगदारी नहीं देने पर हथियारों से लैस दबंगों ने JCB से तोड़ा घर, बनाया बंधक, जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान। रंगदारी नहीं देने पर दबंगों की जबरदस्त दबंगई। रात के करीब दो बजे जेसीबी से तोड़ा घर। मामला, स्थानीय बाजार का है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान बाजार के अंबेडकर चौक के पास शंकर प्रसाद के नव निर्मित पक्के की घर को दबंगों ने बुधवार की देर रात जेसीबी से तोड़ डाला।

- Advertisement -

इस मामले को लेकर पीड़ित शंकर प्रसाद ने थाने में लिखित शिकायत की है। श्री प्रसाद ने बताया कि मैं अपनी किराना दुकान रात को करीब नौ बजे बंद करके घर चला गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga IAS Trainees Visit : भविष्य के अफसरों ने परखी मिथिला की विकास-गाथा, एयरपोर्ट से लेकर यूनिवर्सिटी तक... पढ़िए Dabhanga से Madhubani तक 10 होनहार आईएएस अधिकारियों की नब्ज टटोली...

देर रात करीब दो बजे पता चला कि कुछ लोग मेरे दुकान के पीछे मेरे नव निर्मित पक्का घर को जेसीबी से तोड़ रहे हैं। जब मैं अपने दो लोगों के साथ वहां पहुंचा तो, मो.अकबर,मो. अनबर सहित दर्जनों लोग वहां जेसीबी से मेरा घर तोड़ रहा था।

जब मैंने मना किया तो मुझे बंधक बनाकर मेरे साथ जमकर लप्पड़-थप्पड़ करने लगा। सभी लोग हथियार से लैस थे। मेरे सामने मेरे घर को दबंगो ने तोड़ दिया। जब से मैं अपना घर का निर्माण शुरू किया तब से ही अकबर और उसके गुर्गे की ओर से मुझसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी।

जब निर्माण हो रहा था तब भी कई बार आकर घर के निर्माण में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया पर मैंने रंगदारी देने से मना कर दिया तो अकबर ने खुद के जेसीबी से मेरे घर को तोड़ दिया गया।

आवेदक श्री प्रसाद ने बताया कि अकबर दबंग प्रवृत्ति के लोग है और असामाजिक तत्वों के साथ उसका उठना बैठना रहता है। हम छोटा मोटा व्यवसाय करते है पांच लाख कहाँ से देते।

इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'मां पंचतत्व में विलीन हो गईं...', मुखाग्नि देकर टूटे BJP अध्यक्ष संजय सरावगी, पढ़िए... शब्दों में बयां दर्द... छलका...संस्कार, आशीर्वाद और स्नेह
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NCL में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर बंपर Sarkari Naukri का मौका!

Sarkari Naukri: अगर आप दसवीं पास हैं और आपके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा...

बांग्लादेश में BNP की वापसी: क्या बदलेंगे भारत-बांग्लादेश संबंध और चीन की भूमिका?

India-Bangladesh Relations: बांग्लादेश में हुए हालिया आम चुनावों के बाद राजनीतिक गलियारों में एक...

MS Dhoni: आखिर क्यों छोड़ी थी माही ने अचानक कप्तानी? सामने आया बड़ा खुलासा!

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का...

स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: Smart TV गाइड 2026

Smart TV: टीवी खरीदने का फैसला सिर्फ स्क्रीन के आकार या रेजोल्यूशन तक सीमित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें