

पहले लोग शाम तो दूर दिन में भी घर से बाहर निकलने के लिए कई बार सोचते थे। लेकिन अब दियारा के लोग आराम से कभी भी बिना डर के अपने खेतों में आते जाते हैं। और, अपना जीविका चला रहे हैं। और, किसी भी अपराधी का डर भी नहीं हैं।
अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा चमत्कार हुआ कैसे! ये चमत्कार किसी भगवान ने नही की बल्कि कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष अमित कुमार के दिलेरी के कारण संभव हुआ है।
जब से कुशेश्वरस्थान में थाना का प्रभार थानाध्यक्ष श्री कुमार ने संभाला है तब से दियारा के अपराधियों में एक डर सा बना हुआ है अब अगली बारी किसकी होगी।
बता दें कि दियारा से एक एक अपराधी बारी बारी से पुलिस के हत्थे चढ़ रहा है। हाल में ही दियारा के इनामी अपराधी मनोज पासवान और शंकर पासवान को अमित कुमार ने दियारा से गिरफ्तार किया था।
ये दोनों अपराधी पर कई हत्या के मामले दर्ज है और दोनो कई वर्षों से फरार चल रहा था। इससे पूर्व डब्लू राय भी कुशेश्वरस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।
वहीं, दरभंगा पुलिस ने दियारा के चार अपराधी नीतीश यादव, शंभु यादव, बैजू यादव और महेंद्र पासवान पर इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि जो भी लोग इन अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करते हैं तो उनको दरभंगा पुलिस इनाम देगी और उसकी जानकारी गुप्त रखी जायेगी।
पुलिस के ईनाम के घोषणा के बाद से दियारा के अपराधियों में दहशत बना हुआ है। अब तो जो भी अपराधी बचे हुए है वह दियारा से अपना ठिकाना बदल कहीं और शिफ्ट हो गया है।



