मई,17,2024
spot_img

दरभंगा में नशे में घुत अपराधियों ने ट्यूशन से घर लौट रही युवती से की छेड़खानी, विरोध में युवती ने पुल से लगा दी छलांग

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा के किरतपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां एक ट्यूशन सेंटर से पढ़ाई कर लौट रही युवती से दो मनचलों ने जबर्दस्ती करने की कोशिश की। इससे बचते हुए उक्त युवती तालाब में कूद गई। बाद में युवती की शोर सुनकर जुटे लोगों ने उसे बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, युवती टॺूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो अपराधियों ने उसे घेरकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

दोनों अपराधी नशे में धुत थे। इनकी मंशा जानते हुए युवती ने वहीं एक पुल के नीचे से तालाब में छलांग लगा दी। बाद में शोर मचाकर लोगों को जुटा लिया। मौजूद लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

स्थानीय पुलिस दोनों अपराधियों की शिनाख्त में जुटी है। उम्मीद है जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी हो जाएगी। वहीं युवती की शिकायत पर घनश्यामपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें