
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। लहेरियासराय थाना की पुलिस ने फर्जी तरीके से पैसे उगाही करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। वह युवक सारण जिला के कपूरचक गांव निवासी श्री राम सिंह के पुत्र नितेश कुमार सिंह है।
नितेश के विरुद्ध मोलागंज निवासी महिंद्रा रूरल हाउसिंग फायनांस के शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने लहेरियासराय थाना में मामला (193/22) दर्ज कराया था। इसी के आलोक में गिरफ्तारी हुई है।
थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि नितेश को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। शाखा प्रबंधक अमित ने दिये आवेदन में कहा था कि नितेश इस कंपनी में कार्यरत था। वहीं, फील्ड एक्सक्युटिव के रूप में काम करता था।
इस दौरान उसकी कई शिकायतें आनी लगी। उसी बीच उसने कंपनी को छोड़ दिया। ऑन लाइन उसने फर्जी MAHENDRA HOME FINANCE नामक कंपनी खोल लिया। उन्होंने दिये आवेदन में कहा है कि नितेश ने कई ग्राहकों से 82 हजार 669 रुपये की उगाही कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि मामला सत्य पाया गया और पुलिस ने नितेश की गिरफ्तारी की।





