spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में पंस की बैठक में सदस्यों ने कहा, पंचायतस्तरीय कार्य नहीं होना जनप्रतिनिधियों का अपमान

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि पंचायत स्तरीय विभिन्न विभागों के कर्मचारी पंचायत भवन में उपस्थित होकर काम नहीं करते हैं। इस मुद्दे पर सदस्यों ने जमकर बहसबाजी की। साथ ही,विभिन्न विभागों के पंचायत स्तरीय कर्मियों के पंचायत भवन में बैठकर काम करने का लिए गए प्रस्ताव का अनुपालन नहीं होने पर सदस्य भड़क उठे।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

सदस्यों का कहना था कि पंचायत स्तरीय सभी विभागों के कर्मियों को पंचायत भवन में बैठकर विभागीय कार्य करने का गत बैठक में लिए गए प्रस्ताव का अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि जब बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई ही नहीं होती है तो ऐसे बैठक में भाग लेने से क्या फायदा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत समिति के बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों ने गत बैठक की सम्पुष्टि शुरू होते हीविभिन्न विभागों के पंचायत स्तरीय कर्मियों के पंचायत भवन में बैठकर काम करने का लिए गए प्रस्ताव का अनुपालन नहीं होने पर सदस्य भड़क उठे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM kaushal का एक्शन: फोन घुमाकर सुलझाईं समस्याएँ, लोगों को मिली फौरी राहत

प्रमुख श्री सिंह सहित मुखिया बैद्यनाथ कुंवर, राजीव कुमार झा, श्रवण कमती समेत अन्य सदस्यों ने इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया। कहा कि पंचायत में पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, विकास मित्र,आवास सहायक, डाटा ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित आधा दर्जन से अधिक प्रतिनियुक्त कर्मी अपने आवास या फिर प्रखंड कार्यालय में बैठकर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सनसनीखेज! धूप सेंकते समय आया झपकी! सीढ़ी से गिरा युवक, सिर फटा |अस्पताल में जिया लाल

जबकि सरकार लोगों के सभी सरकारी कार्य उनके पंचायत में ही हो जाय। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में सभी विभागों के कर्मी को प्रतिनियुक्त किया है। पंचायत स्तरीय कर्मियों के हठधर्मिता की वजह से लोगों को अपने काम के लिए प्रखंड कार्यालय या कर्मियों के उनके आवास पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

सदस्यों ने पंचायत स्तरीय कर्मियों को प्रत्येक कार्य दिवस में पंचायत भवन पर उपस्थित सुनिश्चित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर आगामी 9 नवंबर को पुनः बैठक आयोजित करने की तिथि निर्धारित कर कार्यवाही स्थगित कर दिया गया। इससे पहले बैठक के लिए निर्धारित समय 11 बजे तक कोरम पूरा नहीं होने पर एक घंटा तक सदस्यों का इंतजार किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| बाढ़ का पानी अब नहीं बनेगा आफत! कुशेश्वरस्थान के इस किसान ने कर दिया कमाल, सैलाब को बनाया मुनाफे का जरिया कम लागत, बंपर पैदावार

कोरम पूरा होते ही सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी सह बीपीआरओ किरण मंडल ने सदस्यों का अभिवादन करते हुए गत बैठक की सम्पुष्टि शुरू किया। लेकिन गत बैठक में लिए गए पहले प्रस्ताव की संपुष्टि पर संतोष जनक कार्रवाई नहीं होने पर सदस्यों का पारा आसमान पर चढ़ गया।

मौके पर उप प्रमुख संतोष यादव, मनरेगा पीओ संदीप कुमार, सहायक गोदाम प्रबंधक संजीत कुमार चौधरी, मुखिया विमल चंद्र खां, बैद्यनाथ कुंवर, राजीव कुमार झा, श्रवण कमती, अविनाश कुमार आजाद, विरेन्द्र चौपाल,शारदा देवी,इंदू देवी समिति सदस्य सुजीत कुमार राय, नंदकिशोर शर्मा, उपेन्द्र पासवान सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News सनसनीखेज! धूप सेंकते समय आया झपकी! सीढ़ी से गिरा युवक, सिर फटा |अस्पताल में जिया लाल

Jale News: जाले नगर परिषद क्षेत्र में एक युवक सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। धूप सेंकते समय नींद आने से हुए इस हादसे में उसका सिर फट गया, जिसके बाद उसे तत्काल सी#JaleNews,#BiharAccident,#HeadInjury

बिहार में IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय और वित्त विभाग में अहम बदलाव | देखें पूरी लिस्ट

Bihar IAS Transfer: बिहार में दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। रचना पाटिल को राज्यपाल सचिवालय का सचिव बनाया गया है, जबकि कंवल तनुज वित्त विभाग के नए सचिव (व्यय) होंग#BiharIAS,#AdministrativeReshuffle,#BiharNews

अनंत सिंह की बेटी की शादी ने बढ़ाई बिहार की सियासी तपिश! लालू-तेजस्वी से मिले, नीतीश भी आएंगे

Bihar Politics: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर निमंत्रण दिया#BiharPolitics,#AnantSingh,#LaluTejashwi

दरभंगा DM kaushal का एक्शन: फोन घुमाकर सुलझाईं समस्याएँ, लोगों को मिली फौरी राहत

Bihar Jan Sunwai: दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 'बिहार जनसुनवाई' कार्यक्रम के तहत 15 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही फोन पर तत्काल समाधान किया#BiharJanSunwai,#DarbhangaNews,#DMKaushalKumar