spot_img

Darbhanga News | अब सीधे एफआईआर दर्ज करेगा बड़गांव थाना…नव सृजित बड़गांव थाना का उद्घाटन..70 हजार लोगों को मिलेंगी सीधी पुलिसिंग की सुविधा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | अब सीधे एफआईआर दर्ज करेगा बड़गांव थाना…। जमालपुर थाने में जाने की अब नहीं पड़ेंगी लोगों को जरूरत। क्योंकि, नव सृजित बड़गांव थाना का उद्घाटन सोमवार को हो गया है। वह भी बेहतर पुलिसिंग के भरोसे के साथ…पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga News | करीब 70 हजार लोगों को सीधी पुलिसिंग की सुविधा मिलेंगी

इससे करीब 70 हजार लोगों को सीधी पुलिसिंग की सुविधा मिलेंगी। नव सृजित बड़गांव थाना के उद्घाटन से जहां लोगों को जमालपुर थाने से मुक्ति मिल गई है। वहीं,अंतरजिला सहरसा के सीमा तक अब बड़गांव थाना की मुस्तैदी साफ दिखेगी। सीधा एफआईआर और सीधी कार्रवाई।

- Advertisement -

Darbhanga News | एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, एसडीओ उमेश कुमार भारती ने किया संयुक्त उद्घाटन

ऐसे में, बिरौल अनुमंडल का बड़गांव थाना। सोमवार का दिन रहा ऐतिहासिक। जब, नव सृजित बड़गांव थाना गुलाबों और गेंदों से सज गया। मौका था सोमवार को भवन के उद्धाटन कार्यक्रम का जहां बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और बिरौल एसडीओ उमेश कुमार भारती ने संयुक्त रुप से नव सृजित बड़गांव थाना का उद्घाटन किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

Darbhanga News | पांच पंचायतों के लोगों को मिलेगा फायदा

इलाके में यह उम्मीद की नई रोशनी साबित होगी, यही लोगों का भरोसा है। भविष्य में भी होगी। कारण, थाना बनने से गौड़ाबौराम प्रखंड के बघरासी, गोरामानसिंग, मंसारा, बौराम नदई सहित पांच पंचायतों के लोगों को फायदा होगा।

Darbhanga News | गौड़ाबौराम का पुनाच जो अंतर जिला सहरसा के सीमा से जुड़ता है

गौड़ाबौराम का पुनाच जो अंतर जिला सहरसा के सीमा से जुड़ता है, वहां के लोगों को भी इस थाने का लाभ मिलेगा। एसएच 17 के पास कोठराम और बजरंग चौक के बीच इसका भूमि चयन किया गया है। पहले जो भी एफआईआर दर्ज की जाती थी वह जमालपुर में दर्ज होती थी, लेकिन बड़गांव थाना बन जाने से अब लोग सीधे यहीं पर एफआईआर दर्ज कर पाएंगें।

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

Darbhanga News | थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी देंगी बेहतर पुलिसिंग, यही है लोगों को भरोसा

अब जमालपुर से नहीं रहा गौड़ाबौराम प्रखंड के बघरासी, गोरामानसिंग, मंसारा, बौराम नदई सहित पांच पंचायतों के लोगों का नाता जुड़ गया। अब सीधे एफआईआर दर्ज करेगा बड़गांव थाना। ऐसे में जहां स्थानीय लोगों की उम्मीद जग गई है कि उन्हें बेहतर पुलिसिंग देखने को मिलेगा क्योंकि अभी कमान अभी तेज-तर्रार थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी के हाथों में है।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

Darbhanga News | मिथिला की परंपरा से हुआ सबका स्वागत

मौके पर उपस्थित बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को पाग एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

Darbhanga News | 28 दिसंबर 2011 को तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक आरके मिश्र ने किया था ये काम…

जानकारी के अनुसार, दो जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए दिगंबर झा हत्या कांड के बाद 28 दिसंबर 2011 को तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक आरके मिश्र ने बड़गांव ओपी का उद्घाटन किया था। थाना बनने से गौड़ाबौराम प्रखंड के बघरासी, गोरामानसिंग, मंसारा, बौराम नदई सहित पांच पंचायतों के लोगों को फायदा होगा।

Darbhanga News | थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया

थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि थाना के लिए भूमि का चयन कोठराम एवं तेनुवा के बीच एसएच 17 के समीप हुई है। चयनित भूमि के मिट्टी की जांच के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis