back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शिखर धवन कप्तान, जडेजा उपकप्तान, 4 दिग्गज शेरों को आराम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है।

- Advertisement -

भारत के वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। एक तरफ जहां रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के लिए तैयार है। वहीं बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए जिस वनडे टीम का ऐलान किया है उसकी अगुवाई शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में सौंपी है।

- Advertisement -

बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने बुधवार को बैठक के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। इस सीरीज में शिखर धवन टीम की अगुवाई करेंगे जबकि रविंद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। शिखर धवन को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है लेकिन वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शिखर धवन की ग्रैंड वेडिंग: रोहित शर्मा और सुरेश रैना समेत इन दिग्गजों ने दी गब्बर को बधाई

बीसीसीआई ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को कप्तान नियुक्त किया है। जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

धवन को यह जिम्मेदारी नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मिली है। रोहित को वेस्टइंडीज दौरे पर आराम दिया गया है। रोहित के अलावा विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को भी आराम मिला है। श्रृंखला के तीनों मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे।

तीन एकदिवसीय मैचों के लिए भारत की टीम इस प्रकार है- शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

कार्यक्रम
ऐसा है भारत के वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम

22 जुलाई को पहला वनडे खेला जाएगा। अन्य दो मैच 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जाएंगे। पहला टी-20 29 जुलाई को नए ब्रायन चार्ल्स लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।अगले दो टी-20 01 और 02 अगस्त को सेंट किट्स एंड नेविस में खेले जाएंगे। आखिरी दो मुकाबले 06 और 07 अगस्त को फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।अभी टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा होना बाकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market में बहार: सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार, निवेशक मालामाल!

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 फरवरी...

”दो दीवाने शहर में’ vs ‘अस्सी’: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन पड़ा भारी, जानें तीसरे दिन की कमाई!

Box Office Collection News: 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग मिजाज...

बिहार BTSC Recruitment: डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए शानदार अवसर

BTSC Recruitment: बिहार में डेयरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके युवाओं के...

भारतीय स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते क्या है खास?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह नई कंपनियों के आईपीओ, बैंकिंग क्षेत्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें