back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में स्वर्ण कारोबारी से लूट में था अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ, पूर्णिया से दो धराया, उगले राज, अब बिरौल पुलिस लेगी रिमांड पर, SDPO Manish Chandra Choudhary का बड़ा खुलासा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। बिरौल के शिवनगरघाट पर स्वर्ण व्यवसायी से लाखों की लूट का पर्दाफाश हो गया है। लूट का अंतरराज्यीय कनेक्शन सामने आया है। जहां, बिरौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, लूटकांड का खुलासा करते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने कहा कि सभी अपराधी उड़ीसा राज्य के हैं, जो घूम-घूम कर राज्य के विभिन्न जिलों में घटना को अंजाम देते हैं।

- Advertisement -

इस अंतर राज्यीय गिरोह के दो अपराधियों को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार कर किया। उसने दरभंगा के बिरौल में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। अब बिरौल पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व शिवनगरघाट स्थित सन्ध्या में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्ण व्यव्सायी विजय वर्मा से दो अपराधियों ने 12 लाख 40 हजार रुपए के जेवरात लूट लिए थे।

इस वारदात का कनेक्शन अंतरराज्यीय गिरोह के तार से जुड़ा है। इस मामले में जो दो अपराधियों को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसने 25 सितंबर की संध्या में शिवनगर घाट स्थित विजय ज्वेलर्स के मालिक विजय वर्मा को लूटने की बात स्वीकार की है।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि घटना के बाद तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दी गयी। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी अनुसंधान में स्वर्ण व्यवसायी के आगे पीछे एक बुलेट पर सवार दो अज्ञात एवं पल्सर पर दो व्यक्ति दिखे।

जहां इस घटना में संलिप्त अपराधियों की धड़ पकड़ के लिये विभिन्न जिलों सूचना प्रसारित करने के क्रम सूचना मिली कि 28 सितम्बर को मधुबनी टीओपी जिला पूर्णिया कांड संख्या 1101/23 में चांदी के जेवरात के साथ 14 अपराधियों पकड़ाये हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Mithila Painting का महाकुंभ, 50 से ज़्यादा कलाकार दीवारों पर बिखेर रहे अपनी कला का जादू

इसमें पूर्णिया पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान दो अपराधियों ने दरभंगा जिले में सोना व्यापारी के साथ छिनतई कर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

अनुसंधान के क्रम में 02.51 किलो की विभिन्न ज्वेलरी की गयी बरामद एवं पल्सर गाड़ी, बुलेट बाइक की पहचान स्वर्ण व्यवसायी ने की है। एसडीओ श्री चौधरी ने बताया कि इस घटना में संलिप्त अंतराज्यीय अपराधी उड़ीसा के पुरवोगढ़,थाना कोरई, जिला जाजपुर के

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मूक-बधिर बच्चों के चेहरों पर दौड़ी मुस्कान, नंगे पांव स्कूल आने की मजबूरी हुई खत्म, मिला जूते-चप्पल का तोहफा

स्व. माइकल शक्ति के पुत्र माइकल नागराज और दूसरा उड़ीसा के ही पूरवोगढ़,थाना कोरई,जिला जाजपुर स्व. भोला दास के पुत्र काली दास जो अपनी संलिप्तता स्वीकार किया

है। इनके अलावे अन्य की संलिप्तता की बिंदु पर जांच की जा रही है। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि पूर्णिया में गिरफ्तार अपराधियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। मौके पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोने की कीमतों में उछाल: भू-राजनीतिक तनाव और फेड की अनिश्चितता का Gold Price पर असर

Gold Price: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ...

AI Technology: बेंगलुरु के इंजीनियर का कमाल, नींद की पोजिशन के हिसाब से एडजस्ट होती है AI-पावर्ड पंखे की स्पीड

AI Technology: बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने तकनीक की दुनिया में एक अनोखा प्रयोग...

Hardik Pandya: तलाक के बाद भी हार्दिक पांड्या ने जीता दिल, बेटे और नताशा को दिया 4 करोड़ का आलीशान तोहफा

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हार्दिक पांड्या मैदान पर अपने हरफनमौला खेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें