spot_img

Railway News: दरभंगा के परदेशियों के लिए घर आना मुश्किल, छठ तक ट्रेनों में हाउसफुल, मधुबनीवासियों के भी वही हाल

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। बिहार संपर्कक्रांति सुपरफास्ट में दिल्ली से दरभंगा के जनवरी तक टिकट फुल हो चुके हैं। इससे दुर्गापूजा, दीपावली से लेकर छठ मनाने वाले परदेशियों के लिए घर आना मुश्किल हो गया है। रितेश कुमार सिन्हा की रिपोर्ट…

- Advertisement -

दरभंगा, इस वर्ष दशहरा दीवाली और छठ के मौके पर परदेश से दरभंगा और आस पास के लोगो को आना काफी मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है अभी से ही दिल्ली से दरभंगा आनेवाली ट्रेनों टिकट नहीं मिल रहा है।

- Advertisement -

दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में परदेस में रहने वाले दरभंगा,मधुबनी सहित कई जिले के लोग हर साल अपने घर आते हैं। प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में यात्री पर्व-त्योहार के अवसर पर घर पहुंचते हैं। लेकिन इस वर्ष ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति देखकर परदेस से घर आने वालों की परेशानी काफी बढ़ गयी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन! हत्या, लूट, अपहरण के 18 आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द

दरभंगा जंक्शन के रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से दरभंगा आने वाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में स्लीपर में एक जनवरी तक आरक्षण उपलब्ध नहीं है। वहीं, नई दिल्ली से आने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट में भी 16 दिसंबर तक आरक्षण नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

आनंद विहार से जयनगर आने वाली 12436 में 15 दिसंबर, अंबाला से दरभंगा होते हुए जाने वाली 14674 तथा 14650 शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस में भी क्रमश 31 व 11 दिसंबर तक आरक्षण नहीं मिल रहा है।

इसके अलावा दरभंगा आने वाली किसी भी प्रमुख दूरगामी ट्रेन में पर्व-त्योहार के दौरान स्लीपर में भी आरक्षण उपलब्ध नहीं है। ऐसे में परदेसियों के घर आने पर ग्रहण लग गया है।
हालांकि बड़े शहरों से अब लगभग हर जिले के लिए अब बस की सेवा भी उपलब्ध है और बसों में भी ट्रेनों के तर्ज पर लोग एडवांस टिकट लेने लगे हैं।

लेकिन वहां की स्थिति भी ठीक नहीं है। एक तो बस के अधिक किराये से आम आदमी कुछ परेशानी भी महसूस करते हैं, उसमें भी सीट की उपलब्धता सुनिश्चित नजर नहीं आ रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी का भू-माफियाओं को सीधा संदेश: 'मंदिर' बनाकर हड़प रहे जमीन, अब 7 दिन में होगी कार्रवाई!

दूसरी ओर कई ऐसे यात्री भी हैं जो बस के सफर को सुरक्षित नहीं मानते हैं। ऐसे में उनके लिए त्योहार में घर आना कठिन हो रहा है। शहर के दिलावरपुर के रमाकांत चौधरी ने कहा कि मेरा पुत्र अभिषेक दिल्ली में रहता है। वह पर्व के मौके पर घर आना चाहता है, लेकिन नयी दिल्ली से दरभंगा आने वाली एक भी ट्रेन में आरक्षण नहीं मिल रहा है।

दिल्ली से दरभंगा फ्लाइट टिकट का कीमत काफी अधिक रहने के कारण इतना पैसा खर्च करना संभव नहीं है। बसों में भी आसानी से सीट नहीं मिल रही है। ऐसे में वह घर कैसे आएगा, इसकी चिंता सता रही है। वहीं, बेंता के रामसागर झा ने कहा कि उनका पुत्री दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती है। दुर्गा पूजा में वह घर आना चाहती है, लेकिन ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिलने के कारण परेशानी बढ़ गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews