spot_img

Darbhanga के केवटी में दीपावली, काली पूजनोत्सव और छठ मनेगी सादगी के बीच, थानाध्यक्ष Rani Kumari ने कहा, अफवाह फैलाया तो खैर नहीं

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारें के साथ दीपावली व काली पूजनोत्सव एवं छठ मनाने की अपील के साथ मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित कर सरकारी गाइड लाइन का अनुपालन करने (It is not good if rumors are spread on the festival in Kevati) को कहा गया।

- Advertisement -

केवटी थाना परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने की। बैठक में मौजूद काली पूजनोत्सव समिति के पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों एवं लोगों से थानाध्यक्ष ने फीडबैक लेते हुए सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारें के साथ शांतिपूर्ण वातावरण के बीच दीपावली व काली पूजनोत्सव एवं छठ पर्व मनाने और इसे संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में शुरू हुआ 'मशाल कार्यक्रम', 25 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन

उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी सदभाव और भाईचारें को दर्शाता है। अफवाहों से बचने व असामाजिक तत्वों एवं शराब तस्करों पर नजर रखते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने में सहयोग की बात कहीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime पटना से घर लौटे तो उड़ गई होश! दरवाजे से गायब मिली अपाची बाइक

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार और जिला से प्राप्त दिशा-निर्देश के बारे में विस्तार से बताते हुए थानाध्यक्ष ने पूजा-पंडाल के निर्माण,अग्नि शमन यंत्र तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने के संबंध में जानकारी दी।

वहीं काली पूजनोत्सव के अवसर पर निकलने वाली कलश शोभा यात्रा व प्रतिमा विसर्जन रूट तथा आयोजित होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी पूजा समिति के पदाधिकारियों से ली।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident बेनीपुर में दो बाइकों की खौफनाक टक्कर, पिता-पुत्री समेत तीन गंभीर घायल, DMCH भेजा गया

बताया कि तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में प्रशिक्षु दारोगा विकास मंडल व कुमारी मधुलता भारती, अब्दुल मन्नान अंसारी, मनोज कुमार गुप्ता, जगदीर यादव, जावेद अशफाक, सुवंश यादव, विजय कुमार झा, योगानन्द झा, दिलखुश कुमार सहित अन्य कई मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के बेनीपुर और बिरौल में शराब तस्कर! बिरौल में बाइक से -बेनीपुर में लावारिस गाड़ी से विदेशी शराब का जखीरा, गिरफ़्तार

Bihar Liquor Ban: दरभंगा में शराब माफिया पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनीपुर और बिरौल थाना क्षेत्र से 370 लीटर से अधिक विदेशी और देसी शराब जब्त की गई, जबकि तीन धंधेबाजों को #BiharLiquorBan,#DarbhangaNews,#Prohibition

Darbhanga News दरभंगा डूबा शोक में : न्याय अतिथि संघ के संस्थापक फूलोजी नहीं रहे, क्या थी उनकी पहचान?

Darbhanga News: दरभंगा जिला न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य डॉ. चौधरी निर्भय नाथ राय उर्फ फूलोजी का निधन हो गया। वे बेनीपुर प्रखंड के शिवराम गांव के पूर्व मुखिया भी थे। उनके #DarbhangaNews,#BiharLegalNews,#Phulojee

दरभंगा से रहा है खास नाता | अब बिहार के इस IAS अफसर को मिली दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, MBBS से IPS-IAS तक का...

Dr Thyagarajan SM: बिहार कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम को दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय में निदेशक बनाया गया है। एमबीबीएस, आईपीएस से लेकर बिहार के नालंदा, गय #DrThyagarajanSM,#BiharIAS,#DelhiPosting

MLC चुनाव में महा-उलटफेर! सारण में RLM ने खेला दांव, JDU उम्मीदवार को मिला समर्थन, NDA को बंपर फायदा

Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने JDU उम्मीदवार आनंद पुष्कर को समर्थन दिया, जिससे निर #BiharMLCElection,#SaranTeachersConstituency,#RLMJDUAlliance