spot_img

यहां तो घर-घर खुल गए मयखाने…पी रहे लोग शराब बहुत अहतराम से…ये पुलिस है कि मानती नहीं…Sanjay Kumar Rai की Report

spot_img
- Advertisement -

रकार की ड्रीम प्रोजेक्ट “शराबबंदी “को लेकर कई बार अलग-अलग तरीकों से दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। लेकिन, कई थानाध्यक्षों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाना लाजमी है?

- Advertisement -

जिले के अंदर कोई ऐसा मोहल्ला और कोई गांव का ऐसा चौराहा नहीं है, जहां होम डिलीवरी नहीं होती है। कई स्कूटी, मोटरसाइकिल इसके गवाह बन चुके हैं। पुलिस की कार्यशैली ठीक हो तो कई धंधेबाजों को इस अवैध धंधे से भाग खड़ा होना उसकी मजबूरी बन जाएगी और लोग राहत की सांस ले सकेंगे।

- Advertisement -

शाम ढलते ही शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाती है। कई स्कूटी और मोटरसाइकिल से लोग घर-घर शराब पहुंचाने लगते हैं। इन गली-मोहल्लो में एक बार भी पुलिस की गश्ती टीम आती नहीं है। इस कारण यह धंधा काफी फल-फूल रहा है?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

अगर कोई भी आम नागरिक संबंधित थाना को सूचना भी देता है तो एक तो थानेदार सरकारी नंबर उठते नहीं हैं। अगर नंबर उठा भी लिया तो आते-आते काफी देर हो जाती है। इस बीच ऐसा प्रतीत होता है कि थानेदार की ओर से धंधेबाजों को फोन कर बता दिया जाता है, क्योंकि आम नागरिकों के फोन के बाद पुलिस के आने और जाने तक माहौल एक दम थम जैसा जाता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

हालांकि जब कभी पुलिस एक्टिव होती है तो कुछ ना कुछ उपलब्धि हो ही जाती है। लेकिन, इसे रोकने का सटीक प्लान कोई भी पुलिस पदाधिकारी नहीं बनाते हैं। सिर्फ आदेश और निर्देश देते हैं। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज देती है।

यह पता लगाने की कोशिश नहीं करती कि आखिरकार वह शराब कहां से खरीदकर लाता है। उत्पाद अधीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया कि शनिवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर के अधिकारियों और सिपाही के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इसमें 40 पियक्कड़ एवं छह शराब कारोबारी पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्पाद विभाग की ओर से हमेशा अभियान चलता रहता है। और, लोग पकड़े जाते है?

दरभंगा में कई मोहल्लों से अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि इज्जतदार लोगों को अपनी इज्जत बचाने में शराब कारोबारियो के बीच नत-मस्तक रहना पड़ता है। उनका कहना है कि आवारा और अपराधी किस्म के लोग इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं। और, फल फूल रहें हैं। पैसों की गर्मी इतनी है कि कभी किसी समय दर्जनों लोग आकर धमकी दे देते हैं। और, बेइज्जती भी करते रहते हैं। थाना में शिकायत कीजिए तो उल्टे पांव भागना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

कई थानेदारों से जब इस बाबत पूछते हैं तो उनका जवाब है कि शराब के मामले में पुलिस शख्त है। सूचना मिलते ही कार्रवाई होती है। अब, ऐसे में प्रश्न उठता है कि यह अवैध धंधा कैसे रुकेगा? ज्यादातर लोग सलाह देते हैं कि पियक्कड़ को पकड़ने के बाद शराब बेचने वालों का नाम पता लगाकर पुलिस कार्रवाई करती है तो काफी हद तक इस अवैध कारोबारियों पर विराम लगाया जा सकता है।

अलीनगर थाना पुलिस ने तीन वैसे मोटरसाइकिल को शराब के साथ पकड़ा है, जो होम डिलीवरी करता है। पुलिस को पूछना चाहिए कि उसने यह शराब कहां से खरीदा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign