spot_img

जाले में PACS Election संपन्न: अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों में सीधी भिड़ंत, 43% वोटिंग ने बढ़ाई धुकधुकी

spot_img
- Advertisement -

PACS Election: चुनावी बिसात पर जब दो पुराने महारथी आमने-सामने हों तो मुकाबला दिलचस्प होना लाज़मी है। कुछ ऐसा ही नज़ारा दरभंगा के जाले स्थित जोगियारा पंचायत में देखने को मिला, जहां पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सियासी पारा चरम पर रहा।

- Advertisement -

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ PACS Election

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड अंतर्गत जोगियारा पंचायत में हुआ यह PACS Election प्रशासनिक चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया शाम साढ़े चार बजे तक चली। इस दौरान मतदाताओं में उत्साह तो दिखा, लेकिन वोटिंग प्रतिशत उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। आपको बता दें कि कार्यकारिणी के सभी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिससे केवल अध्यक्ष पद के लिए ही वोट डाले गए।

- Advertisement -

इस चुनावी दंगल में दो प्रमुख चेहरे आमने-सामने थे—एक तरफ निवर्तमान अध्यक्ष बासुकी नन्दन सिंह अपनी कुर्सी बचाने की जद्दोजहद में थे, तो दूसरी तरफ पूर्व अध्यक्ष राम सकल सिंह वापसी के लिए जोर लगा रहे थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अब सबकी निगाहें चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में हरिवंश जी महाराज ने किया रुद्राभिषेक, राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना

कैसा रहा मतदान का गणित?

चुनाव अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत में कुल 2,094 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 903 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान 43.13 प्रतिशत रहा। विभिन्न मतदान केन्द्रों पर वोटिंग के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • मतदान केंद्र संख्या 1(क): 77 महिला व 623 पुरुष मतदाताओं में से 25 महिला और 161 पुरुषों ने मत दिया।
  • मतदान केंद्र संख्या 1(ख): 216 महिला व 481 पुरुष मतदाताओं में से 91 महिला और 182 पुरुषों ने मतदान किया।
  • मतदान केंद्र संख्या 1(ग): 360 महिला व 334 पुरुष मतदाताओं में से 228 महिला और 216 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके वालों ने लगाए हत्या के आरोप

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मतदान केंद्र पर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार के साथ-साथ एसआई अमित प्रसाद और पीटीसी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ तैनात थे। इसके अलावा, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1, स्थानीय चौकीदारों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई मदरसा पढ़ने गईं 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में ले जाकर दुष्कर्म

मदरसा दुष्कर्म मामला: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली...

Nepal News: नेपाल कस्टम्स रूल में बड़ा हाईटेक बदलाव…अब Indo -Nepal सीमा पर ‘100 रुपये का खेल’, भारतीय बाजारों पर आया संकट! पढ़िए...

नेपाल कस्टम्स रूल: भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता सदियों पुराना है,...