back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga News: जाले में आस्था का महाकुंभ, 131 फीट ऊंचे Mahabiri Jhanda को देखने उमड़ी लाखों की भीड़, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Mahabiri Jhanda: आस्था का सैलाब जब सड़कों पर उतरता है, तो नज़ारा देखने लायक होता है। कुछ ऐसा ही भक्ति और उल्लास का संगम दरभंगा के जाले प्रखंड स्थित रेवढ़ा में देखने को मिला, जहां शनिवार को 45वां महाबीरी झंडा महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा इलाका जय बजरंगबली के नारों से गूंज उठा।

- Advertisement -

जाले में आस्था का महाकुंभ, 131 फीट ऊंचे Mahabiri Jhanda को देखने उमड़ी लाखों की भीड़, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर

जाले प्रखंड के रेवढ़ा में आयोजित इस 45वें महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखा। सुबह से ही रेवढ़ा की ओर जाने वाली सभी सड़कें भक्तों की भीड़ से खचाखच भर गई थीं। पूजा समिति के अध्यक्ष शशिरंजन प्रसाद उर्फ चुनचुन ने बताया कि शनिवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद ध्वज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया।

- Advertisement -

आसमान छूता 131 फीट ऊंचा Mahabiri Jhanda

महोत्सव का मुख्य आकर्षण 31 तल्ले बांस से निर्मित 131 फीट ऊंचा गगनचुंबी ध्वज रहा। यह ध्वज इतना विशाल था कि कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। इसके सभी तलों को राम पंचायतन सहित विभिन्न देवी-देवताओं की तस्वीरों से सजाया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Maithili Language: अब हर स्कूल में गूंजेगी मैथिली की 'मिठास'! 8वीं तक पढ़ाई अनिवार्य करने की तैयारी

Darbhanga News: जाले में आस्था का महाकुंभ, 131 फीट ऊंचे Mahabiri Jhanda को देखने उमड़ी लाखों की भीड़, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर

ध्वज के सबसे निचले हिस्से में कमल के फूल पर स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र थी। मेले में झरी नृत्य ने भी लोगों का मन मोह लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मेला परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें और मिठाइयों तथा नाश्ते के स्टॉल सजे हुए थे।

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

महोत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सदर एसडीपीओ-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सदर अनुमंडल-2 के सभी थानों की पुलिस, वज्र वाहन और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया था। चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस प्रशासन की मदद के लिए पूजा समिति की ओर से 101 शांतिदूत स्वयंसेवक भी सक्रिय दिखे, जो विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे थे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस मौके पर सीओ बत्सांक, प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार, कमतौल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पंचायत के मुखिया शफीउल्लाह चमन, सरपंच नथुनी दास और वली इमाम बेग चमचम जैसे स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 12 फरवरी 2026 का शुभ-अशुभ समय और गुरु पूजन विधि

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष में पंचांग का विशेष महत्व है, जो दैनिक जीवन...

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें