spot_img

Darbhanga News: जोगियारा-कमतौल सड़क पर Big Accident लापरवाही का तांडव, 3 की मौत, सड़क पर खूनी खेल क्यों?

spot_img
- Advertisement -

सड़क दुर्घटना: दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जोगियारा-कमतौल सड़क पर हुए एक भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लापरवाही से बाइक चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। यह घटना दर्शाती है कि सड़कों पर बेतहाशा लापरवाही अब आम बात हो गई है, जिसका खामियाजा निर्दोष नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

- Advertisement -

सड़क दुर्घटना का भयावह मंजर

जाले थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच और चालान काटे जाने के बावजूद सड़कों पर ट्रिपल लोडिंग, बिना हेल्मेट तथा बिना जूता पहने युवाओं द्वारा लापरवाही से बाइक चलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कई स्थानों पर युवाओं को लहरिया कट मारते देखा जा रहा है, जिससे आम लोगों, खासकर बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इसी लापरवाही का गंभीर परिणाम 14 अप्रैल को जोगियारा-कमतौल सड़क स्थित लगनमा पुल पर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

- Advertisement -

इस भीषण हादसे में मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी राम लगन ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार ठाकुर, उनके पांच वर्षीय पौत्र अभिषेक कुमार ठाकुर तथा अरेर थाना क्षेत्र के अरेर गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के 22 वर्षीय पुत्र सचिन यादव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक बालक समेत कुल छह लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज कराया गया। जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने तीनों लोगों की मौत की पुष्टि की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में भीषण सड़क दुर्घटना, दो युवकों की मौत, केवटी में कोहराम, मां का इकलौता सहारा छीना

पुलिस की कार्रवाई और स्थानीय लोगों की मांग

इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सघन वाहन जांच के साथ यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है, ताकि इस तरह की भीषण सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। लोगों का कहना है कि सिर्फ चालान काटने से नहीं, बल्कि सख्त प्रवर्तन और जागरूकता से ही सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: डीएमसीएच में ‘नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण’, सुरक्षित होगा हर शिशु का पहला श्वास

Newborn Resuscitation: जन्म के बाद हर शिशु की पहली साँस सुनिश्चित करना अब एक...

Gopalganj News : पुलिस चेज़ का खौफनाक अंजाम: शराब तस्करों की बाइक ने मासूम को कुचला, हालत नाजुक

पुलिस चेज़: गोपालगंज में एक पुलिसिया कार्रवाई ने मासूम बच्चे की जान पर आफत...