back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से 10 वर्षीय लवकुश की मौत, बुझ गया घर का चिराग, दहल उठा परिवार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। जाले के दमोदरी पोखर में नहाने के दौरान दस वर्षीय बच्चे जाले उत्तरी के हीरानगर निवासी राम सागर सदा उर्फ गोणौर के पुत्र लवकुश सदा की मौत (10-year-old Lavkush dies due to drowning) डूबने से हो गई।
जानकारी के अनुसार रविबार को दिन के 11 बजे दमोदरी पोखर में लवकुश नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी में फिसल गया। पोखर घाट पर मौजूद लोग तालाब में छलांग लगा कर उसे पानी से निकलने की भरपूर कोशिश करते रहे, लेकिन उसका कही आता पता नही चला।
स्थानीय गोताखोर युवक उसकी खोज में लगातार पानी में गोता लगते हुए बाद में शव को दिन के 4 बजे तालाब के गहरे पानी से निकाला। शव मिलते ही घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगो के बीच हाहाकार मच गया।
लवकुश की मां निर्मला देवी अपने एकलौता पुत्र का शव देख रोती चिल्लाती बेहोश होकर गिर गई। जब होश आता तो वह हमर बौवा लवकुश कहा गेलो हो  कहकर बेहोश हो जा रही थी। उसे महिलाए सम्हालने में लगी थी।
इधर पिता की स्थिति रोते रोते खराब हो रहा था। संपूर्ण हीरानगर में शोक की लहर दौड़ गया,मृतक के शोक में किसी के घर का चूल्हा नही जला।अंचलाधीकारी राकेश कुमार व थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय मौके पर पहुंचे व पीड़ित परिवारजनों से मिलकर सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। शव को डीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमावस्या पर क्यों नहीं धोते बाल: जानिए ज्योतिषीय और धार्मिक कारण

Amavasya: भारतीय संस्कृति में प्रत्येक तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है, जो...

Amisha Patel News: अमीषा पटेल पर गैर-जमानती वारंट, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है पूरा मामला!

Amisha Patel News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में विवादों का साया अक्सर मंडराता...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और सुख-समृद्धि के लिए करें विशेष दान

Amavasya 2026: फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।...

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की राह हुई मुश्किल, जानें कैसे पहुंचेगा सुपर 8 में!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें