spot_img

जाले के किराना व्यवसायी की पिटाई कर गल्ले से हजारों कैश की लूट, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -
जाले से बड़ी खबर आ रही है। यहां किराना दुकानदार के साथ मारपीट करते कुछ लोगों ने दस हजार कैश लूट लिए हैं।  गल्ले से कैश निकालकर सभी फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, जाले कचहरी मोहल्ला के किराना व्यवसाई जाले सूरी मोहल्ला निवासी स्व. लालबाबू साह के पुत्र किशोरी साह एवम इनके पुत्र के साथ मारपीट लूटपाट की घटना हुई। इस मामले में किशोरी साह के आवेदन पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि किशोरी साह का पुत्र अनिल साह दुकान पर बैठा था, वहीं बगल के पासी मोहल्ला के  रामबाबू महतो के पुत्र सूरज महतो किराना सामग्री लेने उसके दुकान पर आया, जहां उसने सामान खराब होने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगा।
मना करने पर उसके साथ दिनेश महतो, संजय महतो, विसाल महतो, संजय महतो समेत अन्य वहां पहुंचकर मारपीट कर किशोरी महतो के पुत्र अनिल साह का सर पर मार कर लहूलुहान कर घायल कर दिया। जब पिता किशोरी महतो ने बीच बचाव किया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
घायल पिता पुत्र की चिकित्सा स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं इस मामले में जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रसर कार्रवाई कर रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव – कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की...

Arvind Kejriwal: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़े धार्मिक ऐलान किए हैं। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा क#ArvindKejriwal,#PunjabNews,#TeerthYatra

राबड़ी देवी का नया ठिकाना, सामान शिफ्टिंग तेज: लालू परिवार कुछ दिनों के लिए जाएगा यहां!

Bihar Rabri Devi: राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करना है। नया आवास अधूरा होने के कारण लालू परिवार का सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास ले जाया जा रह#RabriDevi,#BiharPolitics,#LaluFamily

मुंगेर की धरती से बिहार के गांवों को मिली बड़ी शक्ति! CM Samrat ने लॉन्च की वो योजना, जिससे बदल जाएगी तकदीर

Bihar Panchayat Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पंचायत विकास योजना' लॉन्च की, जिससे अब गांव अपनी जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य तय करे#BiharPanchayatScheme,#SamratChaudhary,#MungerNews

Patna High Court में सरकारी वकीलों की भर्ती: महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, जानें कब से आवेदन?

Bihar High Court: पटना हाई कोर्ट में सरकारी वकीलों की नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सभी मौजूदा वकीलों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे 33% महिला आरक्षण के साथ पारदर्शी भर्त#BiharHighCourt,#WomenReservation,#BiharNews