

जाले। विदेश में रह रहे देवर विदेश से गांव घर जाले दक्षिणी वार्ड 8 में पहुंचते ही गाली-गलौज, लड़ाई, झगड़ा करना शुरू कर दिया। घर में रह रही भाभी जब उसे गंदी गाली देने से मना किया तो देवर ने भाभी की जबरदस्त पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही उसके गले से एक सोने की सिकड़ी छीन लिया।
जानकारी के अनुसार, घायल मो. गुलाब की बीबी सबाना खातुन को रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर जाले थाना में देवर मो. राशिद हुसैन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्राथमिकी व पीड़िता के बयान के आधार पर कहा गया है कि विदेश में रह रहे देवर की बीबी को बड़ी गोतनी शबाना से लड़ाई, झगड़ा हुआ करता था।
जब गोतनी का सौहर विदेश से वापस गांव आया तो गोतनी नैनसी खातुन ने अपने सौहर को भौजाई की ओर से वे-वजह मारपीट गाली गलौज करने की बात कहकर कान भरना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर बीते शुक्रवार की देर रात मारपीट की घटना घटी।
- Advertisement -

