

जाले। बाढ़ के पानी से उत्पन्न आपदा में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। बाढ़ के पानी की कमी होने के बाद लोग अपने खलिहान में लौटने लगे है, जहां थोड़ी असावधानी के करण लोग सर्पदंश का शिकार हो रहे है।
जानकारी के अनुसार, प्रायः प्रखंड क्षेत्र में किसी न किसी गांव में लोग सर्पदंश का शिकार हो रेफरल अस्पताल में इलाज को लेकर पहुच रहे हैं।
बुधवार को बसंत गांव के 20 वर्षीय नागेंद्र राम का पुत्र अखिलेश राम व राढ़ी गांव के अनाम महतो की पुत्री सविता कुमारी सर्पदंश से पीड़ित हो रेफरल अस्पताल में इलाजरत हैं, दोनो की चिकित्सा डॉ. डीसी सरकार के यूनिट में किया जा रहा है।
रेफरल अस्पताल प्रभारी सह एमओआईसी डॉ गंगेश झा ने देशज टाइम्स को बताया कि एंटी स्नेक सीरम दवा भंडार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सर्पदंश से पीड़ित की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है। सभी सर्पदंश से पीड़ित इलाजोपरांत ठीक होकर वापस जा रहे हैं।



