back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले से बड़ी खबर : रतनपुर गांव के छात्र सुमित की आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में संदिग्ध स्थिति में मौत, वॉलीबाल खेलकर आया और फिर फांसी से लटकती मिली लाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले प्रखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां के एक युवक क्षेत्र के रतनपुर के स्व. राम सिंह ठाकुर के 23 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार का आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के केएल विश्वविद्यालय के छात्रावास के कमरे में पंखे से लटकता हुआ उसका शव मिला है।
यह जानकारी उसके मित्रों ने स्थानीय परिजनों को दी है। सुमित के परिजन के अनुसार छात्र सुमित कुमार ने पंखे से लटक कर जान दी है। भाई मनीष कुमार ने देशज टाइम्स को बताया उससे प्रतिदिन बातें होती थी, लेकिन वह किसी भी तरह के तनाव की बातें नहीं बताया था।
उन्होंने बताया कि अचानक आज फोन आया कि सुमित ने पंखे से लटककर हॉस्टल में जान दे दी। वही सुमित वॉलीबॉल खेल कर अपने कमरे में आया कुछ देर के बाद हॉस्टल के वार्डेन ने उसके कमरे में पंखे से झूलता उसका शव देखा। केएल विश्वविद्यालय की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
सुमित के परिजन यहां से विजयवाड़ा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। सुमित के एल विश्वविद्यालय से बीफार्मा कर रहा था। उसका प्रथम वर्ष पूरा हो चुका था। सभी लोग बताते हैं कि सुमित एक होनहार लड़का था। उसकी मौत की सूचना आते हीं गांव का माहौल गमगीन हो चुका है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें