back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले के भटपोखरा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं के कपड़े फाड़े, जमकर चले लात-घूंसे, आठ जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। थाना क्षेत्र के भटपोखरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसमें एक पक्ष से छह व दूसरे पक्ष से दो महिला पुरुष घायल हो गए। सभी को रेफरल अस्पताल में भर्ती (Bloody conflict between two sides in Bhatpokhara village of the jaley,) कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, मामले में दोनों पक्षो ने एक दूसरे पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। नागेंद्र दास की पत्नी गीता देवी के प्राथमिकी आवेदन में कहा गया है कि गुट बनाकर लक्ष्मी दास का पुत्र अजय दास संजय दास नागों दास गोविंद दास जय किशोर दास समेत 8 नामजद महिला पुरुषों ने हमारे साथ अकारण गाली गलौज करने लगा।
मना करने पर सभी ने मेरे साथ मारपीट करते हुए जमीन पर गिराकर ब्लाउज फाड़ दिया, जब हमारे साथ हो रहे मारपीट की घटना में बीच बचाव करने मेरे पति नगेन्द्र दास, भैसुर नगीना दास, अशोक दास, बबलू दास, सुनीता देवी सीता देवी पहुंची तो सभी के साथ लाठी-डंडा, फैट मुक्का से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया व अशोक दास के जेब से 12 हजार रुपए छीन लिया।
दूसरी ओर नागोदास की पत्नी फूलों देवी ने काउंटर केस की है, जिसके प्राथमिकी में कहा गया है कि पुराने विबाद के हल के लिए हुए पंचायत के दौरान अशोक दास नगीना दास नागेंद्र दास समेत सात लोगो ने गालीगलौज कर रहा था जब गाली देने से मना किया तो अशोक दास ने कमर से साड़ी खिंच लिया मेरे पति नागों दास जब हम बचाने पहुंचे तो लात घुसा फैट से मारकर मेरे पति को घायल कर दिया।
इससे उनका गला के नीचे कट गया।इस दौरान चांदी की सिकड़ी व 20 हजार रुपए छीन लिया।इस मामले में आधादर्जन लोगो को अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय ने इस मामले में देशज टाइम्स को बताया दोनों पक्ष बर्चस्व को लेकर आपस मे लड़ाई मारपीट की है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

O Romeo Box Office Collection: चौथे दिन औंधे मुंह गिरी शाहिद-तृप्ति की ‘ओ रोमियो’, क्या बजट वसूलना भी होगा मुश्किल?

O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म...

स्टॉक मार्केट: आज इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल, जानें क्या हैं प्रमुख वजहें

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार, 16...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ कृपा हेतु राशि अनुसार करें दान

Falgun Amavasya: हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है, यह वह पावन...

Solar Eclipse 2026: ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा, जानें भारत में कैसे देखें

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए इस साल का पहला सूर्य...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें