

जाले में फर्जी प्रमाणपत्र पर शिक्षक बनने के खेल का पर्दाफाश हुआ है। जाले के देउरा बंधौली पंचायत के बघौल प्राथमिक विद्यालय में नियोजित शिक्षिका प्रतिभा कुमारी पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस निरीक्षक नजीम उद्दीन ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार, जाले थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है की नियोजित शिक्षक प्रतिभा कुमारी का शैक्षणिक प्रमाणपत्र मध्यमा का फर्जी है। फर्जी प्रमाण के आधार पीआर उसे नियोजित शिक्षक बनाया गया था।
आवेदन में बताया है कि उच्च न्यायालय पटना में दायर जनहित याचिका में पारित आदेश के आलोक में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना द्वारा जांच की जा रही है।
इसमें उक्त शिक्षिका पर नियोजन के दौरान नियोजन ईकाई को मध्यमा का फेक अंकपत्र जमा कर नियोजन करवाने का आरोप लगाया है, उक्त शिक्षिका सदर प्रखंड के लक्ष्मीसागर छपकी निवासी श्रीनारायण दास की पुत्री है।
- Advertisement -





