back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

श्राप, गाली, पिठार की लेप, यम को मूसल से कूटने के साथ भाई की लंबी उम्र की चाहत, यमकुट की पूजा ओ मेरी प्यारी बहना…

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले प्रखंड क्षेत्र में भाई की लंबी आयु की कामना को लेकर बहनों की ओर से भैया दूज पर्व मनाया गया। शनिवार को आयोजित भ्रातृ द्वितिया पर्व  को लेकर अहले सवेरे से बहनों ने भाई को मरने-जरने-सांप-गोजर-बिच्छू काट लेने की गाली से श्रापित करती रहीं।
जानकारी के अनुसार, किदवंती है कि बहन की श्रापित करने से भाई की आयु में बृद्धि होती है। इस अवसर पर सामूहिक रूप से मोहल्ले की युवतियों और महिलाओं ने कुंआ व सार्वजनिक जगहों पर गाय के गोबर से यम का निर्माण करती हैं।
भाई की लंबी उम्र की कामना को लेकर जाले में भैयादूज, यमदुतिया पर्व में शामिल युवती औ महिलाएं, मनोयोग से यमकुट की पूजन करती हुई, फोटो देशज टाइम्स
भाई की लंबी उम्र की कामना को लेकर जाले में भैयादूज, यमदुतिया पर्व में शामिल युवती औ महिलाएं, मनोयोग से यमकुट की पूजन करती हुई, फोटो देशज टाइम्स

वहीं उसका पूजन कर फिर भाई की लंबी आयु के लिए भाई की रक्षासूत्र, रुई व पिठार से निर्माण करती है। वहीं भाई के दिए श्राप को खत्म करने को लेकर अपने जीभ को रेंगनी के काटा को चुभा कर क्षमा मांगती है। वही गाय के गोबर से बना यम को मूसल से कूटती है। कूटे यम गोबर से पूजित अंकुरित चुन कर निकलती है।

- Advertisement -

इस अवसर पर बहन ने घर- आंगन की साफ-सफाई कर पिठार की लेप लगे पीढ़ा बिछा कर उस पर भाई को बैठा कर उसको चंदन लगाकर लंबी उम्र की कामना की।

- Advertisement -

वहीं, भाई ने अपनी बहन को रंग-बिरंगे उपहार देकर हर परिस्थिति में रक्षा करने का वचन दिया। भाइयों ने बहना की ओर से लाई गई भोजन को प्रेम से ग्रहण किया। साथ ही, बहनों को उपहार स्वरूप वस्त्र आभूषण एवं नगद रुपए भी दिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें