back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जाले में चार चक्का लेकर पहुंचे चोर, शंभुनाथ झा के पूरे घर को समेट गाड़ी में भरकर हुए चंपत, 20 लाख से अधिक की चोरी से सकते में पूरा परिवार, पढ़िए पूरी खबर  

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले थाना में भीषण चोरी की घटना हुई है। इससे इलाके के लोगों में आक्रोश के साथ दहशत का माहौल बना है। फिलहाल मामला क्षेत्र के कछुआ पंचायत के भिसम टोला का है जहां शंभुनाथ झा के घर भीषण चोरी हुई है। चारों ने लाखों के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है।
घटना बीती मंगलवार की रात की है। चूंकि बुधवार आठ दिसंबर को जब इनके पुत्र रोशन कुमार झा घर आए तो उन्होंने घर की स्थिति देख आवाक रह गए।
जानकारी के अनुसार, सभी कमरे का ताला टूटा था। गोदरेज, बक्सा, ट्रांक, पलंग का बॉक्स समेत अन्य सभी जगहों का ताला टूटा था। उसमें रखे सामान बिखरे पड़े थे। कीमती सामन को चोरों ने निकल लिया था। घटना में इतनी सामग्रियों की चोरी हुई कि चार चक्का वाहनों से सामग्री को चोर ले गए होंगे।
घटना के बाबत पीड़ित शंभुनाथ झा के पुत्र रौशन कुमार झा ने जाले थाना को आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में कंचन कुमारी घटनास्थल पर पहुंचकर घरों की तफ्तीश की है। इस आलोक में पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मंगलवार 7 दिसंबर को गृहस्वामी शंभु नाथ झा बीमार हो गए थे। उनकी स्थिति दयनीय होने के कारण उनके पुत्र ने घर में ताला बंद कर उन्हें इलाज के लिए पटना ले गए थे।
पीड़ित के पुत्र रोशन कुमार झा ने बताया कि चोरों ने किचन में रखे गैस सिलेंडर एचपी का एक और इंडियन एल का एक साथ लेते चले गए। वहीं स्वर्ण आभूषण, 15 भर चांदी का जेवर 26 भर, लैपटॉप तीन, एलइडी टीवी 2 सोनी एक और सैमसंग का, एक 32 इंच व जमीन संबंधी कागजात, साड़ियां, धोती लगभग डेढ़ सौ बर्तन में फूल और पीतल के सारे बर्तन लगभग 50 किलो।
इस घटना  में हुए चोरी सामग्री में लगभग 20 लाख की चोरी होने का अनुमान है। वही इस आलोक में दारोगा कंचन कुमारी ने बताया कि घटनास्थल का उन्होंने निरीक्षण किया है। निरीक्षण में चोरी की घटनाएं सत्य पाई गई हैं।  आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को दिया गया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

श्रीलंका ने T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे...

T20 World Cup: सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री, पाकिस्तान का सफर खत्म!

T20 World Cup: क्रिकेट फैंस के लिए T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम...

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज: क्या आप जानते हैं कौन सी भारतीय वेब सीरीज कर रही है ओटीटी पर राज?

Netflix Web Series: ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नई कहानियों का जबरदस्त मुकाबला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें