back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

सीतामढ़ी के बाजपट्टी के अधवारा समूह के बूढ़नद नदी का बांध टूटा, जाले में फैला पानी, कटाव,जुटा जलसंसाधन

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के निकट धवारा समूह की बूढ़नदी का तटबंध टूटने से पुपरी के बहेरा, जाहिदपुर, हरदिया्र भामा चौर में बाढ़ का पानी घुस गया है।
जानकारी के अनुसार, बाढ़ का पानी चन्दौना चौर में बीती रात से बढ़ना शुरू हो गया। बाढ़ का पानी प्रखंड क्षेत्र के मनमा पीठरिया मनामदेव, सहसपुर, खेसर समेत अन्य भागों के निचले भूभाग को जलमग्न करते हुए जोगियारा के जाले उत्तरी मरखाही चौर, रविकाढा चौर, गररी देउरा, काजी बहेरा, जहांगीर टोला के निचले भागों, खेत-खलिहानों में फैल गया है।
जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश  से सभी पोखर, तालाब, नदी, नाले, चौर में पहले से पानी जमा है। बाढ़ के पानी से जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से शुक्रवार की सुबह से प्रखंड क्षेत्र में पानी घुसना शुरू हो गया है।
बाढ़ के पानी से स्थिति घोघराहा के निकट बुढनद नदी का दायां तटबन्ध में बने स्लुइस गेट के निकट कटाव होना प्रारंभ हो गया है। वहीं, नदी में पानी में लगातार हो रही तेजी से वृद्धि देखकर बाढ़ की भयावहता बताते हुए सहसपुर पंचायत की मुखिया कुमकुम सिन्हा ने इसकी सूचना बाढ़ नियंत्रण विभाग सीतामढ़ी-पुपरी को दिया है।
सूचना मिलते ही जलसंसाधन विभाग के अभियंता का दल मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचकर नदी के दाएं तटबंध के कटाव स्थल के निकट पानी के दबाव स्थल पर मिट्‌टी भरे बोरा गिरा कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, निचले जगहों व नदी के किनारे बसे लोग ऊंचे स्थानों पर आश्रय लेना शुरू कर दिया है। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमावस्या पर बाल धोने से क्यों बचना चाहिए? जानें ज्योतिषीय और धार्मिक रहस्य

Amavasya: हिन्दू धर्म और ज्योतिषीय परंपराओं में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह...

स्वर्ण मूल्य में भारी गिरावट: जानें आज के बाजार का हाल और चांदी की कीमतें

Gold Price: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 को सोने और चांदी...

सूर्य ग्रहण 2026: पंचग्रही योग और दुर्लभ खगोलीय संगम का अद्भुत प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, माघ मास की अमावस्या तिथि पर होने...

AI Technology: PM मोदी का विजन, दुनिया को भारतीय टेक सोल्यूशन का दम

AI Technology: भारत केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए तकनीकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें