spot_img

दरभंगा के जाले में दामाद को घेरकर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पटना रेफर

spot_img
- Advertisement -
जाले। ससुरारी परिजनों ने दामाद को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना जाले थाना क्षेत्र के देवड़ा गांव की है।
इस मामले में घायल दामाद राजेंद्र रावत के पुत्र दिलीप कुमार राउत ने अपने ससुर महेंद्र राउत साला लक्ष्मण राउत सास नगीना देवी समेत एक अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है। यह अज्ञात सीमावर्ती नानपुर थाना क्षेत्र के मझौर गांव का रहने वाला है।
जाले थाना में हुए प्राथमिकी में कहा गया है कि दामाद दिलीप अपनी साइकिल से घर से खलिहान जाने के दौरान रेवढा अमृत टोला के बीच ट्रांसफर के निकट लाठी, डंडा चाकू आदि से हमला कर सभी आरोपी साला लक्ष्मण रावत ससुर महेंद्र राम सास नगीना देवी और एक अज्ञात ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जब हल्ला किया तब आसपास के लोग दौड़े। तब सब हमलावर फरार हो गया। मौके से घायल को लोगो ने जाले रेफरल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं, वहां से उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां वह एक निजी अस्पताल में इलाजरत है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase