

जाले: भाकपा माले एवम सीपीएम द्वारा गरीब बसाओ-संविधान बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आहवान पर जाले हाट पर बुलडोजर से मकान ध्वस्त किए गए उन पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर शुक्रवार को तीसरे दिन आंदोलनकारी ने अतरबेल जाले घोघरहा सड़क मार्ग को जाले शंकर चौक को जाम करते हुए सड़क पर बैठ गए।
आंदोलनकारी पीड़ितों को पुनर्वास,मुआवजा, कानून का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर डटे हुए है। माकपा नेता विश्वनाथलाल दास की अध्यक्षता मे आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार मे सब को न्याय- सबका विकास कह कर वोट लेने वाली सरकार आज अपने वादा से मुकर गई है,गरीबों के बसे बसाए घर को उजाड़ कर भूमाफियाओं का राज चला रही है,यहां तक वर्षो से बने बन्दोबस्त नीति का उलंघन कर कानून को भो तोड़ने की ठेका ले रखे हैं।
इसके खिलाफ जाले से उठी आवाज आगे तक जाएगा और आंदोलन जिलाव्यापी होगा।
आंदोलनकारी ने बताया
प्रखण्ड राजस्व पदाधिकारी चंदन कुमार एवं स्थानीय थाना के परिजन पासवान के पहल पर सदर अनुमंडलाधिकारी से दूरभाष पर हुई वार्ता में आश्वासन दिया गया कि 12 अप्रैल को जिलाधिकारी से वार्ता होने के आश्वासन पर आंदोलन को रामनवमी को देखते हुए तत्काल आंदोलन को स्थगित रखा गया है। बंद समर्थक आंदोलन कारियो जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार,माकपा जिला सचिव मण्डल सदस्य दिलीप भगत,माकपा नेता विश्वनाथलाल दास,नथुनी झा, माकपा युवा नेता सोनू कुमार झा, राजदीप राम, युवा नेता संजीव चौधरी, सरपंच रामप्रसाद चौपाल, मनीष भारती, महेन्द्र साह, आरती कुमारी, शत्रुधन साह,आदि ने सम्बोधित किया।
- Advertisement -


