back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले में बाढ़ के तेज धार पानी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हादसा से मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। स्थानीय नगर पंचायत जाले वार्ड दस के तीस वर्षीय युवक मोहम्मद इफ्तखार का 30 वर्षीय पुत्र मो. इम्तियाज की मौत मंगलवार को काजी बहेरा स्थित बाढ़ के तेज धार के नासी में डूबने से हो गई।
इम्तियाज की डूबने की बात साथ नहा रहे लोगों ने हल्ला कर लोगों को बुलाया। तब स्थानीय आधा दर्जन गोताखोर युवकों ने चार घंटे के मशक्कत के बाद शव को गहरे पानी से खोज निकाला।
शव को परिजन रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डूबने की घटना मंगलवार को दिन के 12 वजे की है वही शव दिन के चार बजे गहरे बाढ़ के पानी से निकाली गई। मृतक युवक कुशल  मिस्त्री था। मृतक का 6 माह पूर्व निकहत परवीन से निकाह हुवा था।
इम्तियाज इतना लोकप्रिय था कि इसके मौत की खबर सुन कर सैकड़ों की संख्या में लोग इसके आवास पर पहुचकर इनके परिजनों को सप्तावना देते दिखे। शव को जाले थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय ने अस्पताल से जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमावस्या पर बाल धोने से क्यों बचना चाहिए? जानें ज्योतिषीय और धार्मिक रहस्य

Amavasya: हिन्दू धर्म और ज्योतिषीय परंपराओं में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह...

स्वर्ण मूल्य में भारी गिरावट: जानें आज के बाजार का हाल और चांदी की कीमतें

Gold Price: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 को सोने और चांदी...

सूर्य ग्रहण 2026: पंचग्रही योग और दुर्लभ खगोलीय संगम का अद्भुत प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, माघ मास की अमावस्या तिथि पर होने...

AI Technology: PM मोदी का विजन, दुनिया को भारतीय टेक सोल्यूशन का दम

AI Technology: भारत केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए तकनीकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें