back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में मकान बनाने के एवज में मांगी 50 हजार की रंगदारी, नहीं देने पर चाकू से जानलेवा हमला, गर्दन और हाथ काटे

spot_img
- Advertisement - Advertisement
रभंगा के जाले प्रखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां के स्थानीय चौधरी मोहल्ला के शिवजी चौधरी ने जाले थाना में आवेदन देकर मकान बनाने पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर मारपीट कर लूटपाट करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को दिए आवेदन में कहा है
इसी मुहल्ले के सुरेश चौधरी ने उससे मकान बनाने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की। इसे उसने अनसुना कर दिया था। पैसा नहीं मिलते देख गत गुरुवार को वह बन रहे मकान में कार्यरत राजमिस्त्री और मजदूरों को मजदूरी का पैसा दे रहे थे।
the_ad id=”21939″]
इस दौरान जैसे ही वह पैसा देने के लिए मुड़े कि सुरेश चौधरी दो अज्ञात लोगों को लेकर आ धमका। जमकर गाली-गलौज करते हुए 50 हजार रुपए नही पहुंचने का कारण पूछा। कोई जवाब नहीं देने पर चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। जब वह बचने के लिए हाथ से रोका तो हाथ काट दिया।
वह घायल हो गया। इसी दौरान गले में पहने 4 भर सोना की सिकरी और जेब में रखे बीस हजार रुपया छीन लिए। वहीं, धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल शिवजी चौधरी की चिकित्सा रेफर अस्पताल में चल रही है।
थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया
प्राथमिकी दर्ज कर जांच चल रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RTE Admission: राजस्थान में RTE के दायरे में बड़ा विस्तार, अब इन कक्षाओं में भी मिलेगा मुफ्त प्रवेश

RTE Admission: राजस्थान के नन्हे बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सरकार ने शिक्षा...

ऑनलाइन फूड डिलीवरी: 6.2 KM के लिए 35 रुपये! वायरल वीडियो ने स्विगी डिलीवरी सिस्टम पर उठाए सवाल

Online Food Delivery: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल लैंडस्केप में ऑनलाइन फूड डिलीवरी...

AI Technology के नए युग की शुरुआत: Sarvam Edge अब बिना इंटरनेट चलाएगा आपके डिवाइस में AI

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक और महत्वपूर्ण छलांग लगाते हुए, Sarvam AI...

Amisha Patel पर गिरी गाज, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट!

Amisha Patel News: बॉलीवुड की गदर मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें