

जाले। राजकीय उच्चपथ अतरवेल-जाले पथ के जाले सुखाइ पोखर के निकट बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार,इस मामले में जाले पुलिस ने तहकीकात तेज करते हुए बाइक व बस को जब्त कर लिया है। वहीं, बस के चालक और खलासी फरार हैं।
दोनों घायल राढ़ी गांव के सीताराम महथा के पुत्र राकेश महथा व दिनेश महथा की पत्नी बविता देवी हैं, जिन्हें गंभीरावस्था में दोनों घायल को स्थानीय अर्जुन महतो के नेतृत्व में गांव के युवकों ने स्थानीय रेफरल अस्पाताल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर देख डीएमसीएच रेफर किया गया है।
- Advertisement -



