back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जाले में महिला देसी चूल्लू शराब तस्कर धराई, नेपाली शराब का दो तस्कर पुलिस को देखकर बांध किनारे बोरे में बंद 80 बोतल दारू फेंककर भागा, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले थाना पुलिस ने अलग-अलग दो गांवों से देसी चुल्लू शराब एवं नेपाली सोफी शराब भारी मात्रा में बरामद किया है।
जाले थाना के सअनि उमेश कुमार सिंह ने नगर डीह गांव स्थित थाढ़ीटोला में देसी चुल्लू शराब कारोबारी रामआशीष सहनी की पत्नी शोभा देवी को 3 लीटर देसी चुल्लू शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
वहीं, गुप्त सूचना पर जाले थाना के सअनि प्रमोद कुमार सिंह व पुलिस बलों ने थाना क्षेत्र के मुरैठा खिरोई नदी के पश्चिमी बांध के निकट पीपल पेड़ के पास शराब खरीद बिक्री कर रहे तस्कर के ठिकाने पर किए छापेमारी में शराब तस्कर पुलिस गाड़ी देख फरार हो गए।
पुलिस की ओर से पीछा करने पर तस्कर बांध किनारे फेंके गए बोरा में बंद 80 बोतल 24 लीटर दिलवाले नेपाली सोफी शराब बरामद किया है।
इस संदर्भ में शराब तस्कर मुरैठा का निवासी सुबोध पासवान का पुत्र राहुल कुमार पासवान उर्फ रावण एवं महंगू पासवान का पुत्र दिनेश पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोनों शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी जारी है।
वहीं, गिरफ्तार शराब तस्कर महिला शोभा देवी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि दोनों फरार शराब मुरैठा गांव निवासी राहुल कुमार पासवान उर्फ रावण एवं दिनेश पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नया Jeep Meridian: 4×4 वर्जन अब ₹37.82 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध

Jeep Meridian: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट हमेशा से ही ग्राहकों को...

CBSE Board Exam: 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने जारी किया बड़ा अपडेट, अफवाहों से रहें सावधान

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हुआ रिजेक्ट, ग्राहक परेशान: क्या सिर्फ कागजी वादा बनकर रह गया है स्वास्थ्य बीमा?

Health Insurance Claim: जब लोग अपनी भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए बीमा...

Darbhanga News: गैस एजेंसी के नाम पर 20 लाख का चूना, पढ़िए… Financial Fraud सपनों का सौदागर समस्तीपुर से गिरफ्तार

Financial Fraud: अपराध की दुनिया भी अब डिजिटल हो चली है, जहां शातिर ठग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें