back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

भाग रहा था दारू लेकर तस्कर, पुलिस ने दबोचा तो खुला जाले में महिला शराब कारोबारी का भांडा, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले में महिला तस्करों के शराब कारोबारी निकलने का भांडा फूटा है। पुलिस ने महिला (female liquor baron)  और पुरुष समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नेपाली सौफी शराब बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद किया है। मौके से गिरफ्तार एक महिला व एक पुरुष शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
जाले थाना के सहायक अवर निरीक्षक सियाराम शर्मा ने बीती रात जाले थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव से एक संदिग्ध अवस्था में भाग रहे व्यक्ति को पकड़ा। पूछे जाने पर उसने अपना नाम भोला सहनी के पुत्र शीतल सहनी बताया। उसके झोला में सात बोतल नेपाली शराब पकड़ाया।
वह वहां शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर थाना क्षेत्र के मस्सा मिर्जापुर गांव से संतो सहनी की ताड़ी के दुकान से भारी मात्रा में नेपाली दिल्लगी सोफी शराब बरामद किया।
शराब कारोबार में संलिप्त शंभु सहनी की पत्नी शांति देवी को मौके से गिरफ्तार किया। निशानदेही पर ताड़ी दुकान के पास से झाड़ी जंगल से बोरा में 300 एमएल की कुल 190 बोतल नेपाली सोफी दिल्लगी शराब जिसकी कुल वजन 57 लीटर बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने देशज टाइम्स को बताया कि शराब तस्कर के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। आम आवाम में जागरूकता को लेकर आगामी 25 नवंबर को स्कूली बच्चों के साथ जाले पुलिस प्रशासन जागरूकता रैली आयोजित करेगा।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, पथुम निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबलों के लिए! टी20 वर्ल्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें