

जाले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में बीती रात बैद्यनाथ प्रसाद सिंह के घर में लगी आग से घर में रखा गृहोपयोगी सभी सामग्री जलकर राख हो गया।
जोगियारा के वार्ड नंबर 11 के बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने देशज टाइम्स को बताया कि भूसाघर से अचानक उठी आग से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आंग फैलते हुए इसके रहने सोने वाले घर भी जल गया।
घटना की सूचना जाले थाना को दी गई जहां से थाना के अग्निशमन गाड़ी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। इस अग्निकांड की घटना में गृह उपयोगी सामग्रियों के साथ आलमारी में रखी आठ हजार नकद, सोने चांदी के जेवरात कीमती कपड़ा समेत घर में रखें चावल, गेहूं, धान, बर्तन आदि जलकर राख हो गया।
पूजा ने लगाई प्रशासन से गुहार
आग्नि काण्ड के वावत बैजनाथ प्रसाद सिंह की पुत्री पूजा कुमारी ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सरकार की ओर से दिए जाने वाले अग्नि पीड़ित की सहायता की मांग की है।
- Advertisement -




