back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले में जन्मदिन पर चल रही थी शराब पार्टी, पीने से मना किया तो चाकू-लाठी-डंडे से धो डाला, डीएमसीएच में हालत गंभीर, इधर, राढ़ी में सड़क पर पानी बहाने को लेकर सड़क पर ही क्यों भिड़े दो पक्ष, पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। थाना क्षेत्र के बड़की सौड़िया व राढ़ी गांव में हुई मारपीट मामलो में तीन अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, बड़की सौड़िया गांव के बजरंगी दास के आवेदन पर जाले थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते 20 अगस्त को गांव के शंकर दास के पुत्र के जन्म दिन पर भोज आयोजित था। भोज में वह निमंत्रित था। भोज खाकर वह घर से निकला तो दरवाजे पर शराब पार्टी चल रही थी। जहां उसे शराब पीने को कहा गया।
उसने शराब पीने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर जिंदल दास गुलटेन दास, रामवृक्ष दास समेत दस लोगों ने चाकू, लाठी-डंडा से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने उसे जाले रेफरल अस्पताल पहुचाया जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया जहां वह डीएमसीएच में अभी भी इलाजरत है।
दूसरी ओर, राढ़ी गांव में सड़क पर पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो रेफरल अस्पताल जाले में इलाजरत हैं।
दोनों पक्ष के लोगो ने एक दूसरे के बीरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। पहले प्राथमिकी अब्दुल समीद ने मो नजीर ताहिरा खतुन मो समीम तबस्सुम समेत 5 के विरुद्ध सड़क पर घर का पानी गिड़ने के कारण मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराया है।
वहीं, मो. तनवीर ने मो. शमीम गुलशन खातुन समेत पांच के बीरुद्ध  जाले थाना में काउंटर केस कर अपने बृद्ध पिता के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष ने सड़क पर पानी गिराने को लेकर मारपीट में घायल होने की बात कहा है।
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मसमले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

O Romeo Box Office Collection: चौथे दिन औंधे मुंह गिरी शाहिद-तृप्ति की ‘ओ रोमियो’, क्या बजट वसूलना भी होगा मुश्किल?

O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म...

स्टॉक मार्केट: आज इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल, जानें क्या हैं प्रमुख वजहें

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार, 16...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ कृपा हेतु राशि अनुसार करें दान

Falgun Amavasya: हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है, यह वह पावन...

Solar Eclipse 2026: ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा, जानें भारत में कैसे देखें

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए इस साल का पहला सूर्य...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें