back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga का जाले, अहिल्या महोत्सव…आज अक्षय नवमी और वैदिक मंत्रों के बीच अहिल्या की पूजा, हवन, रामायण पाठ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रुण कुमार पाठक, देशज टाइम्स ब्यूरो, जाले। बारहवां अहिल्या गौतम राजकीय महोत्सव को लेकर अक्षय नवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को ऐतिहासिक उद्धारस्थली अहल्यास्थान स्थित माता अहिल्या के दरबार में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अहिल्या पूजनोत्सव (Jaale, Ahilya Mahotsav.. Worship of Ahilya amidst mantras, havan, recitation of Ramayana.) किया गया।

इस अवसर पर कई न्यासी उपस्थित थे। आचार्य धीरेन्द्र झा, यजमान ब्रह्मानंद ठाकुर की ओर से हनुमानजी का ध्वजारोहन किया गया। हवन और आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। मौके पर कई स्थानीय ग्रामीण समेत दूरदराज से आये महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं श्रीराम जानकी मन्दिर में आयोजित रामायण का एकाह पाठ भी सम्पन्न हुआ।
इसके उपरांत मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित पवन कुमार झा व यजमान हरिनारायण ठाकुर राजू के द्वारा हनुमानजी की नवस्थापित प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा दिया गया। इसी के साथ तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर अहिल्यास्थान परिसर से न्यास के सदस्यों सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में गाजे बाजे व घोड़े के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: फतुलाहा नदी किनारे 'मौत' की धधक... पढ़िए Benipur में अवैध शराब भट्टी, हथौड़ा, सरगना, 4 गिरफ्तार और कौन फरार!

स्थानीय विधायक जीवेश कुमार, न्यास के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, सचिव हेमंत कुमार झा, न्यास के कोषाध्यक्ष सह स्थानीय मुख्य पार्षद रंजीत प्रसाद, उपाध्यक्ष विमल कुमार यादव, न्यास के सदस्य सह अंचलाधिकारी राकेश कुमार, देव कुमार ठाकुर, अंजनी निषाद, न्यासी सह कमतौल थानाध्यक्ष विनय कुमार, अनि सुनील कुमार राय की देखरेख में गाजे-बाजे के साथ 551 कन्या एवं महिलाएं सिर पर कलश लेकर तपोभूमि गौतमकुंड पहुंची।

वहां के पौराणिक व धार्मिक कुंड से पवित्र जल स्वयंसेवक ने कलश में भरे एवं न्यास की ओर से नींबू पानी व नाश्ता कलश यात्रियों को दिया गया। फिर कलश यात्री  वहां से सिर पर कलश लेकर अहिल्यास्थान पहुंचकर अहल्या हर्द में पवित्र जल को विधि विधान पूर्वक प्रवाहित किया। तत्पश्चात कलश यात्रा में शामिल सभी कन्याओं को खीर भोजन कराया गया।
खीर भोजन का शुभारंभ स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने कन्याओं के बीच खीर परोस कर किया। साथ ही मौके पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए थे। दरभंगा से आए अतिरिक्त सुरक्षा बल और महिला पुलिस कलश यात्रा के दौरान जगह तैनात किये गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में शनिवार को 3 घंटे बिजली गुल! घर से निकलने से पहले देखें प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट

इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद संतोष महतो, पार्षद अभिषेक कुमार, पार्षद बिक्रम कुमार, पार्षद पप्पू साह, अशोक ठाकुर, शम्भु ठाकुर, संजय ठाकुर, रामअवतार मुखिया, उपेंद्र राय, मुखिया नागेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया सूर्य नारायण शर्मा आदि गण्यमान लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 14 फरवरी 2026 का दैनिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीला में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का...

14 फरवरी 2026 का विस्तृत पंचांग और हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म की गहरी परंपराओं में पंचांग का...

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें