back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले में विधायक श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहा-आप को विश्वास दिलाते हैं, आपके साथ सरकार और सरकारी तंत्र हर कदम पर मौजूद रहेगी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित के लिए सजग है।  सभी वर्गों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। यह बात स्थानीय विधायक सह श्रम संसाधन व सूचना एवं प्राद्योगकी मंत्री जीवेश कुमर ने कही।
मंत्री श्री कुमार कृषि विज्ञान केंद्र जाले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पूसा की ओर से अनुसूचित जाति उप परियोजना अंतर्गत पूसा की ओर से आयोजित विकसित धान के बीज के वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री श्री कुमार ने अनुसूचित जाति के किसानों के बीच बीज वितरण करते कहा कि एनडीए की केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हित के लिए सजग है। सभी वर्गों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी मकसद को पूरा करने को लेकर आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा, किसानों तक उन्नत बीज पहुंचाना हो उन्नत कृषि यंत्र उपलब्ध कराना हो तकनीकी जानकारी पहुंचाने के लिए अपने विभिन्न इकाइयों माध्यम से प्रयासरत है। इस कोरोना काल में भी हमारे किसानों ने देश की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा है। हम अपने किसान बंधुओं को नमन करते हैं।
मंत्री जीवेश ने कहा, आप को विश्वास दिलाते हैं, आपके साथ सरकार और सरकारी तंत्र हर कदम पर मौजूद रहेगी। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि बिना किसी भेदभाव के हमारे समस्त कृषक बंधुओं तक समान रूप से सरकारी योजना का लाभ पहुंचाएं।
इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि कई-नई परियोजनाओं का संचालन शीघ्र ही कृषि विज्ञान केंद्र के की ओर से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि केंद्र ना केवल अपने कार्यक्रमों को कर रहा है, बल्कि अन्य संस्थानों के साथ भी कई कार्यक्रमों को संचालित करा रहा है। इसी क्रम में आज यह अनुसूचित जाति के किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा समस्तीपुर के अध्यक्ष डॉक्टर के के सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए अच्छी उत्पादकता के लिए विज के महत्व पर प्रकाश डाला तथा किसानों को उन्नत विधि से धान के नर्सरी लगाने की विधियों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में जाले के दो प्रखंड के 12 पंचायतों की 200 अनुसूचित जाति के किसानों के मध्य धान विज के पूसा 44 सुगंधा पांच बाजरा आदि का बीज वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि डॉ. राघवेंद्र प्रसाद परामर्श समिति के अध्यक्ष सूर्यनारायण शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष  विपिन कुमार पाठक, रंजीत झा ने संबोधित करते हुए पशुपालन के क्षेत्र में भी केंद्र को काम करने का अनुरोध किया।
मौके पर केविके के वैज्ञानिक डॉ. एपी राकेश,डॉ. सीमा प्रधान,कुमारी अंबा, जीविका के बीएम अमित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AIIMS Nursing Officer: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, NORCET 10 से बंपर भर्ती

AIIMS Nursing Officer: नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के...

South OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर बजेगा साउथ फिल्मों का डंका, देखें पूरी लिस्ट!

South OTT Release: फिल्मी परदे पर धूम मचाने के बाद, अब साउथ की कई...

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों की जोरदार वापसी: जानिए क्या रही वजह

Stock Market: बीते सप्ताह वैश्विक बिकवाली के भारी दबाव से जूझने के बाद, मंगलवार...

ब्राउज़र हिस्ट्री: अपनी ऑनलाइन पहचान सुरक्षित रखने का अचूक मंत्र

Browser History: ऑनलाइन दुनिया में आपकी डिजिटल पदचाप को सुरक्षित रखना आज की सबसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें