जाले में जीविका दीदी विभा, नूतन, रूबी की पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार
- Advertisement -
जाले प्रखंड के रतनपुर गांव में जीविका ने पूर्ण शराब बंदी को लेकर रैली और जन जागरूकता अभियान चलाया गया। शहीद स्मारक रतनपुर से रैली निकाला में नवनिर्वाचित मुखिया सरिता देवी ने महिलाओं को शपथ दिलाते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।
वहीं बीपीएम अमित कुमार चौधरी ने सरकार की ओर से जारी टोल फ्री नंबर पर गुप्तरूप से जानकारी देने का आह्वान किया।
रतनपुर गांव की जीविका सामाजिक उत्प्रेरक विभा कुमारी, नूतन देवी, रूबी देवी आदि ने जीविका दीदी करे पुकार नशा मुक्त हो अपना बिहार जो पिएगा दारू उसे लगाएंगें झाड़ू जैसे नारा लगाते हुए रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जाले में जीविका दीदी विभा, नूतन, रूबी की पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार
जीविका से संबंधित जनक नंदिनी सागर बजरंगी एवं चांदनी जीविका महिला ग्राम संगठन की लगभग 200 सदस्यों ने इस रैली में भाग लिया।
यह जागरूकता अभियान गांव के विभिन्न टोला से गुजरते हुए सहनी टोला में समाप्त हुआ! जागरूकता अभियान में क्षेत्रीय समन्वयक विपिन कुमार सोफिया हुसैन एवं सामुदायिक समन्वयक सुमित कुमार सुमन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जाले में जीविका दीदी विभा, नूतन, रूबी की पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार
विपिन कुमार ने बताया कि अगले 3 दिनों में प्रखंड के सभी 26 पंचायतों में या पूर्ण शराबबंदी जन जागृति अभियान चलाया जाएगा।
You must be logged in to post a comment.