

जाले। स्थानीय पुलिस ने ताड़ी की दुकान से शराब बरामद करते हुए एक गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर जाले थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय के नेतृत्व में एएसआई बृज विहारी नारायण सिंह ने बीती शनिवार की शाम क्षेत्र के सिपौलिया गांव निवासी महेंद्र महतो की ताड़ी के दुकान में छापेमारी कर नेपाली दिल्लगी सैफी देसी शराब साढ़े चार लीटर बरामद किया।
मौके पर पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया एवं उसी की निशानदेही पर मनामदेव गांव स्थित विश्वनाथ सक्सेना के घर छापेमारी कर 7.50 लीटर नेपाली दिल्लगी देशी शराब व पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते हुए कारोबारी सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारियों के विरुद्ध जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए रविवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। क्षेत्रों में लगातार हो रही छापेमारी से शराब कारोबारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया है।
- Advertisement -





